Advertisment

Weight Loss : वजन कम करने के लिए खाएं ये मिलेट्स

मिलेट्स न्यूट्रिएंट से भरपूर व्होल ग्रेन होते हैं। इनका सेवन ज्यादातर एशियाई और अफ़्रीकन देशो में होता है। मिलेट्स सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। ऐसे में मिलेट्स को अपने आहार में शामिल करने से शरीर को पोषण मिलता है।

author-image
Shruti
New Update
millet pinterest

(Image Credit - Pinterest)

Best millets to eat for weight loss : मिलेट्स न्यूट्रिएंट से भरपूर व्होल ग्रेन होते हैं। इनका सेवन ज्यादातर एशियाई और अफ़्रीकन देशो में होता है। मिलेट्स सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। कई प्रकार के मिलेट्स बाजार में मौजूद है। ऐसे में मिलेट्स को अपने आहार में शामिल करने से शरीर को पोषण तो मिलता ही है साथ-साथ वजन को नियंत्रित करने में भी मदद मिलती है। आईए जानते हैं ऐसे मिलेट्स के बारे में जिन्हें खाने से वजन नियंत्रित रहता है

Advertisment

वजन कम करने के लिए खाएं ये मिलेट्स

1. ज्वार

ज्वार बहुत ही लोकप्रिय मिलेट्स में से एक है। यह कई प्रकार के पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में आयरन, फाइबर, प्रोटीन, मैग्नीशियम, विटामिन बी और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। इसको खाने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। जिससे पाचन तंत्र भी इंप्रूव होता है और ओवरऑल वेट को नियंत्रित करने में मदद मिलती है। यह बॉडी के कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करता है और त्वचा और बालों के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। साथ ही साथ दिल के और हड्डियों के स्वास्थ्य को भी अच्छा बनाए रखने में ज्वार असरदार है।

Advertisment

2. बाजरा

बाजरा बहुत ही न्यूट्रिशियस मिलेट्स में से एक है। यह प्रोटीन, मैग्नीशियम, आयरन, फाइबर और  कैल्शियम का अच्छा स्रोत है। इसमें भरपूर मात्रा में जिंक और फोलिक एसिड भी होता है। बाजरे में फाइबर होने की वजह से यह भूख को शांत करता है और वजन को नियंत्रित रखता है। साथ ही साथ यह टाइप टू डायबिटीज, कैंसर और अस्थमा के खतरे को भी कम करता है।

3. रागी

Advertisment

रागी जिसको फिंगर मिलेट भी बोला जाता है, स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी है। इसमें प्रचुर मात्रा में आयरन होता है जो कि हीमोग्लोबिन की मात्रा भी बढ़ाता है। यह भी बहुत ही लोकप्रिय मिलेट्स में से एक है। साथ ही इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है जो भूख को शांत करता है। वेट को मेंटेन रखने में रागी बहुत ही असरदार है। साथ ही यह ब्लड के शुगर लेवल को भी मेंटेन रखता है।

4. थेनाई चावल (फॉक्स टेल मिलेट)

वजन को मेंटेन रखने में यह बहुत ही लाभकारी है। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है जो भूख को शांत करता है और वजन को नियंत्रित करता है। साथ ही यह बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है। यह प्रोटीन और कई प्रकार के न्यूट्रिएंट्स का अच्छा स्रोत है। इसमें कैलरी भी कम होती है जो कि वेट लॉस डाइट के तौर पर एक बहुत अच्छा ऑप्शन है।

Advertisment

5. कोदो

कोदो मिलेट सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। यह आसानी से पच जाता है जिसके कारण वजन घटाने के लिए यह सर्वोत्तम विकल्प है। इसमें प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं जो कि शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। साथ ही इसमें कई विटामिन और पोषक तत्व होते हैं जो कि शरीर के लिए महत्वपूर्ण है। अपने वजन कम करने की जर्नी में आप यह मिलेट जरूर शामिल करें।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

weight loss वजन कैसे कंट्रोल रखें Millets मिलेट्स
Advertisment