Advertisment

Early Period: क्या आपको भी आते है समय से पहले पीरियड, जानें कारण

हर महिला को महीने में एक बार माहवारी से गुजरना पड़ता है लेकिन कई बार क्या होता है समय से पहले ही पीरियड आ जाते है जो कि बिल्कुल सही नहीं है। आज हम जानेगें इसका कारण क्या है? 

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Menstrual cycle  0000.png

Early Period: हर महिला को महीने में एक बार माहवारी से गुजरना पड़ता है। यह प्रॉसेस बहुत ही दर्द से भरा होता है। इसके साथ ही मूड स्विंग्स, कमर दर्द, पेट के निचले हिस्से में दर्द, सिर दर्द, चिड़चिड़ापन, लातों में दर्द, ब्लोटिंग, स्ट्रेस आदि से गुजरना पड़ता है। यह सब इतना आसान नहीं हो जाता है। लेकिन कई बार क्या होता है समय से पहले ही पीरियड आ जाते है जो कि बिल्कुल सही नहीं है। आज हम जानेगें इसका कारण क्या है? 

Advertisment

Early Period: क्या आपको भी आते है समय से पहले पीरियड, जानें कारण

सबसे पहले मासिक चक्र (Menstrual Cycle) के बारे में जानते है

मासिक चक्र माहवारी का पहले मासिक चक्र माहवारी का पहले दिन से लेकर अगले महीने की माहवारी के पहले दिन तक चलता है। महिला में नार्मल मासिक चक्र 21 से 35 दिन का होता है। इस प्रकिर्या में स्वस्थ होर्मोनेस बनते है।  एक महिला एक मासिक चक्र 2 से 7 दिन तक ब्लीड करती है। 

Causes Of Early Period: जाने समय से पहले पीरियड आने के क्या कारण है 

  • PCOS

    Polycystic ovary syndrome एक ऐसी स्थिति है जिसमें महिला के होर्मोन असंतुलन हो जाते है। इसके कारण भी आपके पीरियड अनियिमत हो सकते है।
  • प्यूबर्टी

    यह भी एक कारण हो सकता है क्यूँकि इस समय में बॉडी में काफ़ी  बदलाव हो रहे होते है। इसके साथ बॉडी में होरमोनेस भी पैदा हो रहे होते है। इस समय में लड़की का reproductive सिस्टम भी तैयार हो रहा होता है। जिसके कारण पीरियड आपके अनियिमत हो सकते है।
  • स्ट्रेस

    स्ट्रेस के कारण होरमोनेस में गड़बड़ी आ जाती है । इसलिए भी आपके मासिक चक्र में बदलाव आ जाता है। इसलिए महिलाओं को ज़्यादा तनाव नहीं लेना चाहिए। 
  • पेरीमेनपॉज़

    मेनोपॉज़ के कुछ समय पहले महिलाएँ पेरीमेनपॉज़ में बहुत होती है इसमें आपके होर्मोन में। काफ़ी उतार- चढ़ाव आते है इसके कारण पीरियड जल्दी आ सकते है।
  • ज़्यादा व्यायाम

    कई बार हम बहुत ज़्यादा  व्यायाम कर लेते है जिसके कारण बॉडी में एनर्जी नहीं रहती और बहुत ज़्यादा थकावट आ जाती है। इसके कारण आपके पीरियड साइकल में ख़राबी आ जाती है।
  • पौष्टिक आहार में कमी

    जब महिलाएँ पौष्टिक आहार नहीं खाती है इसके कारण अनीमिया हो जाता है आइरन की कमी भी हो जाती है।
  • वजन का अचानक कम या ज़्यादा होना

    वजन का अचानक कम या बढ़ना पीरियड का समय से पहले आना कारण होना सकता है। इसके साथ मोटापा भी एक कारण अनियिमत माहवारी का हो सकता है। इसके साथ अगर डायट या खाने की कमी के कारण भी वजन कम होता है जिसके कारण यह समस्या आती है।
Early period
Advertisment