Eye Care Tips: आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

आज के डिजिटल युग में ज़्यादातर लोग घंटों तक मोबाइल, लैपटॉप या टीवी स्क्रीन पर समय बिताते हैं, जिसका सीधा असर उनकी आंखों की रोशनी पर पड़ता है। आइए जानते हैं ऐसे 5 आसान और असरदार घरेलू उपाय।

author-image
Udisha Mandal
New Update
Follow These 5 Home Remedies To Improve Eyesight

Photograph: (freepik)

Follow These 5 Home Remedies To Improve Eyesight: आज के डिजिटल युग में ज़्यादातर लोग घंटों तक मोबाइल, लैपटॉप या टीवी स्क्रीन पर समय बिताते हैं, जिसका सीधा असर उनकी आंखों की रोशनी पर पड़ता है। लगातार स्क्रीन टाइम, नींद की कमी और पोषण की कमी से आंखों की रोशनी कमजोर हो सकती है। लेकिन कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से आंखों की रोशनी को बेहतर बनाया रखा जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे 5 आसान और असरदार घरेलू उपाय।

Advertisment

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय

1. आंवला का सेवन करें

आंवला विटामिन C का बेहतरीन स्रोत माना है, जो आंखों की सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है। आप इसका रस भी पी सकते हैं या पाउडर को शहद के साथ मिला कर खा सकते हैं। रोजाना आंवले का सेवन करने से यह आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है।

Advertisment

2. बादाम, सौंफ और मिश्री का सेवन करें

इन तीनों चीजों को बराबर मात्रा में पीसकर आप इसका पाउडर बना लें और रोजाना एक चम्मच रात को सोने से पहले दूध के साथ सेवन करें। यह नुस्खा पारंपरिक रूप से आंखों की रोशनी बढ़ाने में कारगर माना जाता है।

3. त्रिफला चूर्ण का उपयोग करें

Advertisment

त्रिफला चूर्ण में हरड़, बहेड़ा और आंवला का मिश्रण होता है जो आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। त्रिफला चूर्ण को पानी में भिगोकर रात भर रखें और सुबह उस पानी से अपनी आंखें धोएं। इससे आंखें साफ होती हैं और रोशनी में सुधार आता है।

4. गाजर और हरी सब्जियां खाएं

गाजर में बीटा-कैरोटीन मौजूद होता है जो विटामिन A में बदलकर आंखों की सेहत को बेहतर बनाने में मदद करता है। हरी पत्तेदार सब्जियों में जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो आपकी आंखों की सेहत की सुरक्षा करते हैं।

Advertisment

5. आंखों की एक्सरसाइज करें

हर दिन आंखों को घड़ी की दिशा और उसके विपरीत दिशा में घुमाएं, दूर और पास की चीजों को देखने का अभ्यास करें। यह एक्सरसाइज आंखों की मांसपेशियों को मजबूत करती है और तनाव को कम करती है।

eyesight improve home remedies