Heavy Flow Relief: ज्यादा ब्लीडिंग में आराम देने वाले घरेलू उपाय

Heavy Flow Relief: पीरियड्स के दौरान कई बार कुछ महिलाओं को बहुत ज्यादा ब्लीडिंग की समस्या होने लगती है, जिसे मेडिकल भाषा में मेनोरेजिया कहा जाता है। इन समस्याओं से आराम पाया जा सकता है।

author-image
Tamnna Vats
New Update
Know About Premenstrual Syndrome

Heavy Flow Relief: पीरियड्स के दौरान कई बार कुछ महिलाओं को बहुत ज्यादा ब्लीडिंग की समस्या होने लगती है, जिसे मेडिकल भाषा में मेनोरेजिया कहा जाता है। इसमें पीरियड्स के दौरान सामान्य से अधिक रक्तस्राव होता है जो ना केवल थकान और कमजोरी देता है, बल्कि कई बार चक्कर आना, पेट दर्द होना और मानसिक तनाव जैसी समस्या का कारण भी बन सकता है। यदि लगातार यह समस्या हो रही हो तो डॉक्टर से सलाह लेना ज़रूरी है। साथ ही कुछ घरेलू उपायों से इन समस्याओं से आराम पाया जा सकता है।

ज्यादा ब्लीडिंग में आराम देने वाले घरेलू उपाय

1. सौंफ का पानी

Advertisment

सौंफ में प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट और फाइटोएस्ट्रोजेन पाए जाते हैं, जो हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में सहायक होते हैं। एक गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ डालकर रातभर भिगो दें और सुबह छानकर खाली पेट पिएं। यह उपाय न केवल अत्यधिक ब्लीडिंग को नियंत्रित करता है, बल्कि पेट दर्द से भी राहत देता है।

2. दालचीनी की चाय

दालचीनी में ऐंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो ज्यादा ब्लीडिंग और क्रैम्प्स को कम करने में मदद करते हैं। एक कप पानी में आधा चम्मच दालचीनी पाउडर डालकर उबालें और थोड़ा शहद मिलाकर पी लें। दिन में एक या दो बार यह चाय पीने से आराम महसूस होगा।

3. अनार का जूस

अनार आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है जो खून की कमी को पूरा करता है और शरीर को ऊर्जा देता है। ज्यादा ब्लीडिंग से होने वाली कमजोरी और चक्कर आने की समस्या में अनार का जूस बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व यूटेरस की सेहत के लिए भी अच्छे होते हैं।

4. एलोवेरा जूस

Advertisment

एलोवेरा जूस शरीर को डिटॉक्स करने और हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में सहायक होता है। रोज सुबह खाली पेट एक चम्मच एलोवेरा जूस पानी में मिलाकर पीने से पीरियड्स की अनियमितता और ज्यादा ब्लीडिंग में राहत मिलती है।

5. गुड़ और तिल का सेवन

गुड़ और तिल (सेसमे सीड्स) का सेवन मासिक धर्म को नियमित करने और ब्लड लॉस की पूर्ति करने में मदद करता है। आधा चम्मच तिल पाउडर में थोड़ा गुड़ मिलाकर रोज सुबह खाएं या गर्म पानी के साथ लें। इससे शरीर में गर्मी आती है और ब्लीडिंग नियंत्रित होती है।

6. ठंडाई या बेल का शरबत

गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडक देने वाले पेय जैसे बेल का शरबत या ठंडाई भी बहुत फायदेमंद होते हैं। यह शरीर को ठंडक देकर ब्लीडिंग को कंट्रोल करने में मदद करते हैं और शरीर को हाइड्रेटेड रखते हैं।

Remedies एलोवेरा Relief Heavy Flow