Advertisment

इंटरकोर्स के पहले Foreplay क्यों नहीं मिस करना चाहिए?

अगर हम आपको बताएं कि अगर आप सेक्स के दौरान पेनिट्रेशन नहीं भी करते हैं तो भी आप सेक्स को एंजॉय कर सकते हैं लेकिन बहुत सारे लोग इसे मानते नहीं है। सेक्स के दौरान बहुत सारी चीजें मैटर करती हैं।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Foreplay

File Image

How Skipping Foreplay Can Impact Your Relationship: आज के समय में सेक्स सिर्फ पेनिट्रेशन तक सीमित होकर रह गया है। बहुत सारे लोगों को लगता है की सेक्स सिर्फ पेनिट्रेशन के बारे में है लेकिन यह सिर्फ उसका एक पार्ट है। अगर हम आपको बताएं कि अगर आप सेक्स के दौरान पेनिट्रेशन नहीं भी करते हैं तो भी आप सेक्स को एंजॉय कर सकते हैं लेकिन बहुत सारे लोग इसे मानते नहीं है। सेक्स के दौरान बहुत सारी चीजें मैटर करती हैं। अगर आप सेक्स के दौरान ऑर्गेज्म तक पहुंचाना चाहते हैं या फिर इस पूरी प्रक्रिया के दौरान प्लेजर हासिल करना चाहते हैं तो इसके लिए सिर्फ पेनिट्रेशन काफी नहीं है। ऐसे में फोरप्ले की अहमियत बहुत ज्यादा बढ़ जाती है लेकिन ज्यादातर लोग इसे सिक्प कर देते हैं। आईए जानते हैं कि इसके क्या प्रभाव पड़ते हैं-

Advertisment

इंटरकोर्स के पहले Foreplay क्यों नहीं मिस करना चाहिए?

इंटरकोर्स से पहले आप जिन सेक्सुअल एक्टिविटीज में शामिल होते हैं, उन्हें फोरप्ले कहा जाता है जैसे किस करना, गले मिलना, मसाज, मास्टरबेशन, एक दूसरे को टच करना या फिर सेक्स टॉयज का इस्तेमाल करना। बहुत सारे लोग फोरप्ले नहीं करते हैं और सीधा ही पेनिट्रेशन करने लग जाते हैं। इससे वह सेक्स के दौरान लंबे समय तक टिक नहीं पाते हैं और ना ही इसे इंजॉय कर पाते हैं। इस दौरान आपका पार्टनर भी आपसे संतुष्ट नहीं होता है। 

आसान भाषा में समझे तो अगर आप किसी व्यक्ति की जान पहचान किए बिना ही उसकी पर्सनल लाइफ के बारे में बातें करने लगे तो ऐसे में सिचुएशन बहुत ज्यादा ऑकवर्ड हो जाती है। आप उनके साथ कनेक्ट नहीं कर पाते हैं। आपके बीच में कम्युनिकेशन गैप रहता है। ऐसे ही फोरप्ले है। जब भी आप इंटरकोर्स से पहले फोरप्ले एक्टिविटीज में शामिल होते हैं तब आप पार्टनर के बारे में बहुत कुछ जानने लगते हैं। आपके बीच में बॉन्ड बनता है जो आपको सेक्स के दौरान मदद करता है। अगर आप एक दूसरे के बारे जानते हैं तब भी आपको फोरप्ले जरूर करना चाहिए ताकि आप सेक्सुअल एक्टिविटी के दौरान कंफर्टेबल हो सकें। 

Advertisment

फोरप्ले की मदद से आप नई चीजें भी ट्राई कर सकते हैं क्योंकि पार्टनर आपके साथ कंफर्टेबल होता है। इसके साथ ही आप एक दूसरे को एक्सप्लोर कर सकते हैं। आप प्लेजर जोन्स के बारे में जान सकते हैं। सेक्स दौरान लुब्रिकेंट भी एक महत्वपूर्ण पहलू है और जब हम फोरप्ले नहीं करते हैं तो वजाइनल ड्राइनेस की समस्या आ जाती है लेकिन फोरप्ले करने से नेचुरल लुब्रिकेंट स्टिम्युलेट होता है जिससे आप सेक्स के दौरान ज्यादा कंफर्टेबल महसूस करते हैं। इसके साथ ही सेक्स के दौरान पेन भी बहुत कम होती है।

जब आप सीधे ही इंटरकोर्स करने लग जाते हैं तब पार्टनर को ऐसा लगता है कि उसकी कोई वैल्यू नहीं है। आपका रिश्ता सिर्फ सिर्फ साथ सेक्स तक सीमित है। इसलिए आपको कभी भी सीधा इंटरकोर्स पर जंप नहीं करना चाहिए बल्कि शुरुआत फोरप्ले से करनी चाहिए। अगर आप पार्टनर के साथ नए हैं या आपका एक लंबे रिलेशनशिप में भी है लेकिन फोरप्ले आपके लिए बहुत जरूरी है। इससे आप हर दिन कुछ नया सीख सकते हैं और पार्टनर के बारे में कुछ नया जान सकते हैं।

Foreplay Ideas Foreplay And Sex Foreplay Increases Pleasure
Advertisment