Advertisment

Health Tips: विटामिन डी की कमी को कैसे दूर कर सकती हैं महिलाएं?

कई रिसर्च में ऐसा पता चलता है कि भारत की महिलाओं में विटामिन डी की सबसे अधिक कमी है। विटामिन डी की कमी से शरीर में हार्ट फेल, हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर, शुगर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं विटामिन डी लेने के कुछ उपाय।

author-image
Srishti Jha
New Update
D

Image credit: Masala monk

How women can overcome Vitamin D deficiency: कई रिसर्च में ऐसा पता चलता है कि भारत की महिलाओं में विटामिन डी की सबसे अधिक कमी है। विटामिन डी की कमी से शरीर में हार्ट फेल, हार्ट अटैक, हाई ब्लड प्रेशर, स्ट्रोक, डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ ही हड्डी टूटने के खतरे भी बढ़ जाते हैं। इसीलिए यार जरूरी है कि हम हम अपने शरीर में विटामिन डी की कमी न होने दे। आइए जानते हैं विटामिन डी लेने के कुछ उपाय

Advertisment

विटामिन डी की कमी को कैसे दूर कर सकती है महिलाएं?

1. सूर्य की रोशनी

हम सभी जानते हैं कि सूर्य की रोशनी में विटामिन डी पाई जाती है इसीलिए विटामिन डी लेने का सबसे प्राकृतिक और बेहतरीन तरीका है सूर्य की रोशनी से विटामिन डी लेना। इसीलिए सुबह के समय अपनी बालकनी में या किसी खुले जगह पर बैठकर 10 से 15 मिनट निशुल्क मिल रही सूर्य की रोशनी का लाभ ले।

Advertisment

2. विटामीन डी युक्त खाद्य पदार्थ 

कई ऐसे खाद्य पदार्थ है जिसका सेवन कर आप विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकते हैं। कुछ मछलियां जैसे टूना, सैल्मन, मैकेरल, जैसी तैलीय मछलियों में भरपूर मात्रा में विटामीन डी पाई जाती है। इसी तरह अंडे के पीले भाग में भी विटामिन डी पाया जाता है। इसके साथ ही शाकाहारी भोजन जैसे दूध, दही, पनीर, जूस, चीज, योगर्ट, मशरूम, सोया मिल्‍क, बादाम मिल्‍क का सेवन भी कर सकते हैं। 

3.सप्लीमेंट्स

Advertisment

अगर आपको नेचुरल सोर्सेस से सही मात्रा में विटामिन डी नहीं मिल पा रहा है तो आप डॉक्टर के परामर्श के अनुसार भी विटामिन डी के कुछ सप्लीमेंट्स ले सकते हैं। पहले विटामिन डी का लेवल चेक करवाएं। उसके बाद ही डॉक्टर की सलाह के अनुसार विटामिन डी सप्लीमेंट्स या इंजेक्शन ले।

4.जीवनशैली में बदलाव 

कुछ महिलाएं ज्यादातर समय अपना बंद कमरों में ही बताती है लेकिन कम से कम सुबह शाम बाहर टहलने के लिए जरूर निकलें इससे शरीर में विटामिन डी का सबसे प्राकृतिक स्रोत यानी कि सूर्य की रोशनी हमारे शरीर पर पड़ती है जिससे हमेंविटामिन डी मिल सकती है, इसके साथ ही व्यायाम करें और विटामिन डी युक्त खाद्य पदार्थों को अपने डाइट में शामिल करें।

विटामिन डी की कमी विटामिन डी की कमी को कैसे दूर कर सकती है महिलाएं? विटामिन How women can overcome Vitamin D deficiency Vitamin D
Advertisment