Sago Benefits: व्रत ही नहीं और दिनों भी करें साबूदानेे का सेवन

ब्लॉग | हैल्थ: व्रत के दौरान ही नहीं साबूदाने को खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। ये शारीरिक ही नहीं मानसिक कमजोरी भी दूर करता है।

author-image
Prabha Joshi
New Update
साबूदाना

बहुत जरूरी है साबूदाने को खाना

Sago Benefits: नवरात्रि के दौरान साबूदाना (Sago) का प्रयोग बहुत तरह से किया जाता है। यह व्रत का प्रमुख भोजन है। साबूदाना फलाहार में आता है। इसको खाने के बहुत से शारीरिक और मानसिक फायदे हैं। साबूदाना परचूनी की शॉप से खरीदा जा सकता है। 

Advertisment

साबूदाना (Sago) कोई आम खाद्य पदार्थ नहीं है बल्कि इसे बनाया जाता है। दक्षिण भारत में ताड़ की तरह के एक पेड़ टैपिओका के स्टार्च से साबूदाना को बनाया जाता है। इसको बनाने की विधि एक हफ्ते से ज्यादा की होती है। इस लंबी प्रॉसिस से फिर ये बाजार में आता है। ये मूल रूप से गोल-गोल-सा नहीं होता बल्कि इसे गोल बॉल जैसा बनाया जाता है।

साबूदाना के फायदे क्या हैं

साबूदाना (Sago) हमारे शरीर के लिए बहुत फायदेमंद है। आइए जानें :-

वजन बढ़ाता है 

जिन लोगों को वजन संबंधी परेशानी है उनके लिए साबूदाना बहुत काम का है। साबूदाने में कार्बोहाइड्रेट्स और हाई कैलोरीज होती हैं जिसकी वजह से इसको खाने से वजन बढ़ता है। ऐसे में ज्यादा वजन वाले लोगों को इसका प्रयोग करने से बचना चाहिए और कम वजन के लोग इसे खा सकते हैं। 

हड्डियों के लिए फायदेमंद 

Advertisment

साबूदाने का प्रयोग हड्डियों के लिए बहुत जरूरी है। ऐसा इसलिए कि इसमें कैल्शियम बहुत मात्रा में पाया जाता है। जिन लोगों को जोड़ों की कमजोरी या हड्डियों की कमजोरी हो उनके लिए साबूदाना फायदेमंद है। इसके साथ ही ये दांतों के लिए भी फायदेमंद है। साबूदाना पकने के बाद चबाने में आसान होता है। 

बुजुर्गों के लिए लाभकारी

साबूूदाना में पोषक तत्वों की कमी नहीं होती। ऐसे में बुजुर्गों के लिए साबूदाना बहुत सही भोजन है। इसके साथ ही साबूदाना चबाने में भी आसान होता है। जिन को दांतों में समस्या है या बुजुर्गों के लिए साबूदाना डाइट में लेना सही है। कमजोरी में भी साबूदाने का सेवन लाभकारी है। 

दिमाग के लिए फायदेमंद

साबूदाने में फोलेट पाया जाता है। फोलेट दिमाग के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। साबूदाने को खाने से दिमागी परेशानियां ठीक होती है और दिमाग तेज होता है। व्रत के दौरान साबूदाने को खाने से दिमागी कमजोरी दूर होती है। 

एनीमिया दूर करता है

Advertisment

जिन लोगों में खून की कमी है, साबूदाना का सेवन करें। साबूदाने को खाने से खून की कमी दूर होती है, हीमोग्लोबिन बढ़ता है और खून संबंधी और परेशानियां भी दूर होती हैं। इसमें आयरन होने के चलते साबूदाना का महत्व भोजन की तरह लेने में लाभकारी है। 

हृदय के लिए अच्छा 

साबूदाना का सेवन हृदय के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। ऐसा इसलिए कि इसमें पोटेशियम पाया जाता है। पोटेशियम ब्लड क्लॉटिंग को रोकता है। इससे खून के थक्के जमने की शिकायत दूर होती है। साबूदाना खाने से ब्लड फ्लो नियंत्रित रहता है। हृदय रोगों से जुड़े मरीजों को ऐसे में साबूदाने का सेवन करना चाहिए। 

इस तरह साबूदाने (Sago) का प्रयोग व्रत ही नहीं और दिनों भी किया जा सकता है। साबूदाने को नाश्ते में लेने से दिन में कमजोरी नहीं होती। शारीरिक कमजोरी से जुड़े लोग साबूदाने का सेवन कर सकते हैं।

Advertisment

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

साबूदाना Sago Sago Benefits एनीमिया