Periods Talk: पीरियड्स में कम ब्लीडिंग की समस्या को दूर करने के लिए अजमाएं यह तरीका

हैल्थ: यह समस्या हार्मोनल बदलाव, पर्याप्त मात्रा में आहार न लेना, स्ट्रेस समेत कई कारण से होते हैं। ऐसे में इस समस्या को दूर करना बेहद ज़रूरी है। इसके लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे को आजमा सकती हैं।

author-image
Ruma Singh
New Update
Period Blood.

( Credit Image: File Image)

Ways To Overcome The Problem Of Less Blood During Periods: पीरियड एक बायोलॉजिकल प्रोसेस है, जिससे हर महीने महिलाओं को गुजरना पड़ता हैं। इस दौरान कई महिलाओं को पीरियड संबंधित अनेक समस्याओं से भी जूझना पड़ता है। जिसमें से एक कम ब्लीडिंग की समस्या भी होती है। यह समस्या ज्यादातर महिलाओं में देखने को मिलते हैं, जो कई बार सेहत के लिए खतरनाक भी होते हैं, इसलिए पीरियड्स में कम ब्लीडिंग होने पर सतर्क हो जाना चाहिए। यह समस्या हार्मोनल बदलाव, पर्याप्त मात्रा में आहार न लेना, स्ट्रेस समेत कई कारण से होते हैं। ऐसे में इस समस्या को दूर करना बेहद ज़रूरी है। इसके लिए आप कुछ घरेलू नुस्खे को आजमा सकती हैं।

Advertisment

पीरियड्स में कम ब्लीडिंग की समस्या को दूर करने के लिए अजमाएं यह तरीका

1. हल्दी का सेवन 

पीरियड में कम ब्लीडिंग की समस्या को दूर करने के लिए हल्दी का सेवन करना बेहतर उपाय हो सकता है, क्योंकि इसमें कई ऐसे गुण मौजूद होते हैं, जो बैक्टीरिया को दूर करने में मदद करते हैं। आप अपने पीरियड शुरू होने के कुछ दिन पहले से ही हल्दी का सेवन गुनगुने पानी के साथ करना शुरू कर दें। जिससे आपको पीरियड में कम रक्तस्त्राव की समस्या से राहत मिलेगी

Advertisment

2. चुकंदर का सेवन 

चुकंदर का सेवन करने से भी कम ब्लीडिंग की समस्या दूर होती है, इसलिए इसका नियमित रुप रूप से सेवन करना चाहिए। इसे जूस के तौर पर गाजर मिलाकर पीने से एस्ट्रोजन हॉर्मोन लेवल को बढ़ाने में भी मदद मिलते हैं, जो ब्लड फ्लो को सही करता है।

3. गन्ने का जूस 

Advertisment

पीरियड्स में कम ब्लीडिंग की समस्या को दूर करने में गन्ने का रस भी फायदेमंद होता है। इसे आप पीरियड शुरू होने से 14 से 15 दिन पहले से ही नियमित तौर पर सेवन करना शुरु कर दें, जो पीरियड्स में रक्तस्राव को बेहतर करता है।

4. गुड़ और तिल 

गुड़ और तिल दोनों ही पीरियड ब्लड के लिए फायदेमंद होते हैं, क्योंकि दोनों की तासीर गर्म होती है, इसलिए आप रोजाना थोड़ी मात्रा में गुड़ और तिल का सेवन करें। जो माहवारी के समय कम ब्लीडिंग व थक्के बनने की समस्या को दूर करने के साथ-साथ दर्द से भी राहत देता है।

Advertisment

5. पपीता का सेवन 

महिलाओं के लिए पपीता का सेवन बहुत फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें कैरोटीन पाया जाता है। जो शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन को उत्तेजित करता है। जिससे पीरियड्स ब्लड समेत सारी समस्या दूर होती है।

6. सौंफ का सेवन 

Advertisment

पीरियड के लिए नियमित तौर पर सौंफ का सेवन बेहद लाभकारी होते हैं, जो कम ब्लीडिंग की समस्याओं को दूर करते हैं। इसके लिए आप इसका रोजाना काढ़ा बनाकर पी सकती हैं, साथ में धनिया के बीज को मिलाकर। जो बहुत फायदेमंद होते हैं।

7. मेथी का सेवन 

मेथी भी मासिक धर्म के लिए फायदेमंद साबित होते हैं। इसका सेवन करने से पीरियड्स में ब्लड की परेशानी को दूर किया जा सकता है, इसलिए रोजाना खाली पेट इसका सेवन करें, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है।

Advertisment

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

पीरियड्स Blood ब्लड फ्लो Blood Clot bleeding Less Bleeding Menstrual Bleeding periods Bleeding In Periods