क्यों ज्यादातर महिलाएं हो जाती हैं Anemia से पीड़ित, जानें कारण और उपाय

हैल्थ: यह तब होता है, जब शरीर में खून की कमी हो जाती है। जिस कारण महिलाओं में कई सारी समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। ऐसे में उनमें ऑक्सीजन की कमी महसूस होने के साथ-साथ कमजोरी व थकान भी महसूस होने लगती है।

author-image
Ruma Singh
New Update
Anemia In Women(Freepik)

( Credit Image: File Image)

Why Most Women Suffer From Anemia? अक्सर महिलाएं परिवार के हर सदस्य की सेहत का ख्याल रखने में खुद का ख्याल रखना भूल जाती है। जिस कारण महिलाएं आज आत्मनिर्भर होने के बावजूद भी पोषण की कमी से जूझ रही है। जिसमें सबसे बड़ी समस्या एनीमिया की है। यह तब होता है, जब शरीर में खून की कमी हो जाती है। जिस कारण महिलाओं में कई सारी समस्याएं उत्पन्न होने लगती हैं। ऐसे में उनमें ऑक्सीजन की कमी महसूस होने के साथ-साथ कमजोरी व थकान भी महसूस होने लगती है। एनीमिया के कई प्रकार होते हैं। जिनमें कुछ प्रकार की रोकथाम नहीं की जा सकती, लेकिन उचित ख्याल व डाइट की मदद से महिलाएं निश्चित रूप से एनीमिया से बच सकती हैं।

क्यों ज्यादातर महिलाएं एनीमिया से होती है पीड़ित?

1. पीरियड्स 

Advertisment

कई महिलाओं को पीरियड्स में हैवी ब्लड फ्लो की समस्या रहती है। जिसकी वजह से वह एनीमिया से पीड़ित हो जाती है, क्योंकि इससे उनके शरीर में रेड ब्लड सेल्स की कमी हो जाती है।

2. आहार में कमी 

यदि आप हेल्दी आहार नहीं ले रही हैं, तो ऐसे में आप एनीमिया की शिकार हो सकती हैं, क्योंकि शरीर को नियमित रूप से आयरन मिलना ज़रूरी होता है, इसलिए आप अपने आहार में आयरन को ज़रूर शामिल करें। इसके लिए आप हरी सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स और सी फूड का सेवन कर सकती हैं।

3. प्रेग्नेंसी 

कई गर्भवती महिलाओं को आयरन सप्लीमेंट्स के अभाव से एनीमिया हो जाता है, क्योंकि उनके शरीर में आयरन को अपने बढ़े हुए ब्लड के साथ-साथ शिशु के लिए भी हीमोग्लोबिन का सोर्स बनना पड़ता है। जिस कारण प्रेग्नेंसी में एनीमिया का जोखिम बढ़ जाता है।

4. विटामिन B12 की कमी

Advertisment

विटामिन बी12 रेड ब्लड सेल्स के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, जो शरीर में कमी हो जाने पर एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी के खतरे बढ़ा देते हैं और ऐसे में हीमोग्लोबिन भी कम होने लगता है।

एनीमिया से बचने का उपाय

1. विटामिन सी का सेवन 

आमतौर पर एनीमिया के कारण इम्यून सिस्टम कमजोर होने लगता है। जिससे बचाव के लिए विटामिन सी का सेवन ज़रूर करना चाहिए, क्योंकि यह एनीमिया से लड़ने में मदद करता है और आयरन को ऑब्जर्व करता है। इसके लिए आप नींबू, मौसमी व संतरा जैसे विटामिन सी फल का सेवन कर सकती हैं।

2. चुकंदर

आप चुकंदर का जूस पी सकती हैं, जो एनीमिया के लिए रामबाण होता है। यह शरीर में खून की कमी को पूरा करता है, क्योंकि यह फोलिक एसिड से भरपूर होता है, इसलिए नियमित तौर पर इसका सेवन जरूर करें, ताकि एनीमिया से बचाव में मदद मिल सकें।

3. किशमिश व खजूर 

Advertisment

किशमिश व खजूर भी एनीमिया से बचाव में मदद करते हैं, क्योंकि यह आयरन और विटामिन सी से भरपूर होते हैं। जो शरीर में आयरन के उत्पादन को बढ़ाने के साथ-साथ खून की मात्रा भी शरीर में बना रहता है।

4. हरी सब्जी खाएं

एनीमिया से बचाव के लिए आप हरी सब्जी का भी सेवन कर सकती हैं, क्योंकि इसमें क्लोरोफिल ज्यादा मात्रा में होता है। जो शरीर में आयरन की मात्रा को बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके लिए आप सरसों, पालक व ब्रोकली का सेवन कर सकती हैं।

5. अंजीर का सेवन 

एनीमिया से बचाव के लिए आप घरेलू नुस्खे भी ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आप अंजीर का सेवन करें, जो खून में हीमोग्लोबिन को बढ़ाता है, क्योंकि इसमें प्रचुर मात्रा में आयरन पाया जाता है इसलिए रोजाना आप खाली पेट भिगोए हुए अंजीर को खा सकती हैं या मिल्क के तौर पर पी सकती हैं।

Advertisment

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Anemia due to periods blood loss Anaemia एनीमिया Anemia Reasons For Anemia Anemia In Women Iron Deficiency Anemia