Advertisment

Healthy Habits Hack: कैसे बनाएं मेडिटेशन की आदत

मेडिटेशन प्राचीन काल से की जाने वाली एक अद्भुत क्रिया है। यह आपके मस्तिष्क को शांत करती है और आपको पूरे दिन की एनर्जी भी प्रदान करती है। रोज-रोज मेडिटेशन को अपने दिनचर्या में शामिल करने से आपका मन स्थिर होता है। इसकी फोकस करने की शक्ति बढ़ती है।

author-image
Shruti
New Update
Meditation8 (Pinterest).png

(Image Credit - Pinterest)

How to make meditation a habit: मेडिटेशन प्राचीन काल से की जाने वाली एक अद्भुत क्रिया है। यह आपके मस्तिष्क को शांत करती है और आपको पूरे दिन की एनर्जी भी प्रदान करती है। रोज-रोज मेडिटेशन को अपने दिनचर्या में शामिल करने से आपका मन स्थिर होता है। इसकी फोकस करने की शक्ति बढ़ती है। धीरे-धीरे इंसान का व्यवहार और मन अच्छा होता चला जाता है। ऐसे में मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करें। कभी-कभी कुछ लोगों को मेडिटेशन करने में तकलीफ आ सकती है या डेली उसे करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में यह कुछ टिप्स है जिससे आप मेडिटेशन को अपनी आदत बन सकते हैं

Advertisment

जानिए कैसे बनाएं मेडिटेशन की आदत

(How to make meditation a habit)

1. थोड़े से शुरुआत करें

Advertisment

यह जरूरी नहीं कि आप घंटों तक बैठकर ध्यान में लीन हो जाए। आप अपने मेडिटेशन की शुरुआत छोटे-छोटे स्टेप से कर सकते हैं। पहले थोड़े समय के लिए ही आंखें बंद करके अपने मन और शरीर को शांत करके एकाग्र में बैठे। अपने सांसों पर फोकस करें। अपनी धड़कनों को महसूस करें। धीरे-धीरे जब आपका मन स्थिर होने लगे तब समय के अंतराल को बढ़ाएं। आप चाहे तो कुछ मेडिटेटिव म्यूजिक भी साथ में सुन सकते हैं।

2. हर दिन एक ही समय पर मेडिटेट करें

कोई भी काम यदि आप हर दिन एक ही समय पर करेंगे तो अपने आप आपका ब्रेन उस काम को करने के लिए धीरे-धीरे प्रोग्राम्ड हो जाएगा। आपको वह काम करना अपने आप ही उस समय याद आ जाएगा। हमेशा मेडिटेशन को एक निर्धारित समय पर करें। रोज-रोज मेडिटेशन उसी निर्धारित समय पर करने से धीरे-धीरे आपकी आदत बनती चली जाएगी।

Advertisment

3. वातावरण शुद्ध करें

जब जगह साफ सुथरी और शुद्ध होती है तब वहां कोई भी काम करने में अपने आप ही मन लग जाता है। ऐसे में जहां भी आप मेडिटेशन करते हैं उस जगह को साफ रखें, ताकि वहां अच्छी  एनर्जी आए। आप जिस जगह पर मेडिटेशन करते हैं हमेशा उसी जगह पर शांत होकर मेडिटेशन करें। आप की वह जगह मेडिटेशन के एनर्जी से भर जाएगी और आपको रोज-रोज वहां पर मेडिटेशन करने में मज़ा आएगा। आप चाहे तो उस जगह को और खूबसूरत बनाने के लिए वहां खूबसूरत कुशन या सुगंधित मोमबत्तियां भी रख सकते हैं।

4. गोल्स को सेलिब्रेट करें

Advertisment

मेडिटेशन करते समय अपना एक गोल सेट करें। जैसे कि एक दिन यह गोल बनाएं कि आज आप 5 मिनट ज्यादा मेडिटेट करेंगे। जब वह गोल पूरा हो जाए तब अपने आप को कोई रिवॉर्ड दे। ऐसे ही आप धीरे-धीरे कुछ दिन के गोल बना सकते हैं। उन गोल को पूरा करने के बाद जब आप खुद को रिवॉर्ड देते हैं, तब उससे आपका काम करने में मन लगा रहेगा।

5. मेडिटेशन एंजॉयबल बनाएं

आप अपने मेडिटेशन को और ज्यादा एंजॉयबल बना सकते हैं। जिससे कि आपका मन हमेशा ही मेडिटेशन में बने रहे। आप चाहे तो मेडिटेशन को अपने दोस्तों के साथ भी कर सकते हैं। ऐसे में मेडिटेशन करने का मोटिवेशन भी बना रहेगा। आप चाहे तो अलग-अलग म्यूजिक के साथ अलग-अलग तरीके के मेडिटेशन कर सकते हैं। या किसी एक्सपर्ट के साथ किसी गाइड क्लास में जाकर भी आप मेडिटेशन कर सकते हैं।

Healthy Habits meditation मेडिटेशन आदत
Advertisment