Advertisment

Healthy Habit Hack: व्यस्त शेड्यूल में व्यायाम का समय कैसे निकालें

फिजिकली एक्टिव रहने से इंसान का ब्रेन हेल्थ इंप्रूव होता है, वजन मेंटेन रहता है और बीमारियां काफी हद तक दूर रहती हैं। साथ ही साथ हड्डियां और मसल्स भी मजबूत बने रहते हैं। आपके ओवरऑल हेल्थ को अच्छा रखने के लिए व्यायाम करना बहुत जरूरी है।

author-image
Shruti
New Update
exercise

(Image Credit - Freepik)

How to include exercise in your busy schedule: व्यायाम सेहत के लिए बहुत ही जरूरी है। फिजिकली एक्टिव रहने से इंसान का ब्रेन हेल्थ इंप्रूव होता है, वजन मेंटेन रहता है और बीमारियां काफी हद तक दूर रहती हैं। साथ ही साथ हड्डियां और मसल्स भी मजबूत बने रहते हैं। एक्सरसाइज करने से आपकी बॉडी का कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम शरीर में अच्छे से ऑक्सीजन पहुंचा पाता है। आपके ओवरऑल हेल्थ को अच्छा रखने के लिए व्यायाम करना बहुत जरूरी है। परंतु कई ऐसे लोग भी हैं जो दिन भर व्यस्त रहते हैं। ऐसे में अपने व्यस्त दिनचर्या से व्यायाम के लिए थोड़ा समय निकालना भी जरूरी है।

Advertisment

जानिए व्यायाम के लिए समय निकालने के कुछ टिप्स

(Tips to include exercise in your busy schedule)

1. सुबह व्यायाम करें

Advertisment

सुबह का समय व्यायाम करने के लिए अति उत्तम होता है। ऐसे में अपने काम पर जाने के पहले आप सुबह-सुबह उठकर भी व्यायाम कर सकते हैं। जैसे कि यदि आपको 9 बजे काम पर जाना होता है तो आप सुबह 5 बजे उठकर भी व्यायाम कर सकते हैं। सुबह व्यायाम करने से आपके शरीर को ताजगी भी महसूस होती है साथ ही साथ पूरे दिन की एनर्जी भी मिल जाती है।

2. फेवरेट व्यायाम चुने

जरूरी नहीं है कि जो व्यायाम दूसरे करते हैं आपको भी वही करना है। आप अपने हिसाब से अपना मन पसंदीदा एक्सरसाइज चुन सकते हैं। जैसे कि यदि आपको डांस पसंद है तो आप डांस कर सकते हैं। व्यायाम के तौर पर आप योगा, वॉकिंग, जॉगिंग, साइकलिंग, रनिंग, स्विमिंग, डांसिंग इत्यादि कर सकते हैं। अपना मनपसंदीदा व्यायाम करने से आपको मोटिवेशन की जरूरत नहीं पड़ेगी और अपने आप ही व्यायाम करने का मन करेगा।

Advertisment

3. किसी और के साथ व्यायाम करें

यदि आपको अकेले व्यायाम करने में मुश्किलें आती हैं या खुद से आप कमिट नहीं हो पाए तो साथ मिलकर किसी और के साथ व्यायाम करें। अपने मित्र या प्रिय जन से व्यायाम साथ में करने के लिए कमिट हों। इससे मोटिवेशन अपने आप ही बनी रहेगी और आप व्यायाम के समय को आगे नहीं टालेंगे।

4. समय शेड्यूल करें

Advertisment

सप्ताह में व्यायाम करने के लिए पहले ही समय निर्धारित कर लें। जैसे कि सप्ताह में कौन से दिन आपको व्यायाम करना है और किस समय पर करना है। बाकी के एक्टिविटीज को उस हिसाब से ऑर्गेनाइज करें। ऐसे में आप  समय को अच्छे से मैनेज कर पाएंगे और व्यायाम करने का समय भी निकाल पाएंगे।

5. घर पर ही वर्कआउट करें

जरूरी नहीं है कि वर्कआउट करने के लिए आपको हमेशा बाहर ही जाना है या जिम ही जाना है। आप चाहे तो घर पर भी व्यायाम कर सकते हैं। घर पर आप कोई एक्सरसाइज का इक्विपमेंट मंगवा सकते हैं। या सिंपल डांस या योग भी कर सकते हैं। आजकल इंटरनेट पर भी बहुत सारे होम वर्कआउट के सेशंस मौजूद है। आप होम वर्कआउट वीडियो देख कर भी घर पर ही वर्कआउट कर सकते हैं। इससे ट्रैवलिंग का टाइम भी बच जाता है।

exercise Healthy Habits व्यस्त शेड्यूल
Advertisment