Trustworthy Tips: दूसरों के लिए विश्वासपात्र बनने के लिए ये तरीके जानें

आज के समय में ऐसे लोगों की बहुत कमी है जिनके ऊपर विश्वास किया जा सकता है। अगर इस बात पर हैरान होते  हैं कि आजकल मानसिक समस्याएं इतनी क्यों बढ़ गई हैं तो इसकी मुख्य वजह है लोगों का एक-दूसरे के प्रति अविश्वास।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
png 5437

File Image

How to Establish Yourself as a Trustworthy Individual: आज के समय में ऐसे लोगों की बहुत कमी है जिनके ऊपर विश्वास किया जा सकता है। अगर इस बात पर हैरान होते  हैं कि आजकल मानसिक समस्याएं इतनी क्यों बढ़ गई हैं तो इसकी मुख्य वजह है लोगों का एक-दूसरे के प्रति अविश्वास। हमें लगता है कि अगर हम किसी को अपनी बात बताएंगे तो वह हमें जज करेंगे या फिर हमारी बात दूसरों को बताएंगे। ऐसा भी हो सकता है कि वह हमारा मजाक बनाएं। आज के समय में विश्वसनीय होना एक खास गुण  हो गया है। अगर आप दूसरों से यह अपेक्षा करते हैं कि वह आपकी बात को किसी के साथ ना करें या फिर आपके विश्वास के लायक बने तो इसके लिए हमें पहले खुद को ऐसा बनाना होगा। चलिए जानते हैं कि कैसे आप विश्वास योग्य बन सकते हैं-

दूसरों के लिए विश्वासपात्र बनने के लिए ये तरीके जानें 

ईमानदारी

Advertisment

आज के समय में ईमानदारी बहुत कम लोगों में दिखाई देती है। अगर आप किसी व्यक्ति का विश्वास जीतना चाहते हैं या फिर खुद को विश्वास के लायक बनाना चाहते हैं तो आपके अंदर ईमानदारी होना बहुत जरूरी है। आपको अपनी बातों को बढ़ा-चढ़ाकर नहीं बताना है। आपको सिर्फ सच बोलना है चाहे वो कितना भी कठोर हो। इसके साथ ही आपको अपने एक्शंस की जिम्मेदारी लेनी होगी। अगर आप कहीं पर गलत है तो उस बात को स्वीकार करें। इसके साथ ही खुद को स्वीकार करना बहुत जरूरी है। आप लोगों के सामने खुद को वैसे ही दिखाएं जैसे आप असलियत में हैं। आप अपने आप को मास्क के पीछे छुपाने की कोशिश मत करें।

वादों को निभाएं

आपको सिर्फ उन चीजों का वादा करना चाहिए जिन्हें आप असलियत में पूरा कर सकते हैं। आपको अनरियलिस्टिक एक्सपेक्टशंस को बढ़ावा देने की जरूरत नहीं है। इससे आपके रिश्ते खराब होते हैं। इस तरह दूसरे लोगों को मेंटल ट्रामा मिलता है। वे इसे धोखे की तरह ले सकते हैं। यह किसी की मेंटल हेल्थ के लिए बहुत बड़ी चीज होती है। इसलिए कमिटमेंट वही करें जिनका कंट्रोल आपके हाथ में है या जो फिर आपकी लिमिट में हैं।

प्राइवेसी बनाए रखें

अगर आप पर कोई भरोसा करके आपको बात बता रहा है तो आपको कभी भी उस बात को किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। उन लोगों के साथ खासतौर पर बात शेयर नहीं करनी चाहिए जिन्हें इस बात का फायदा हो सकता है। इससे आप उस व्यक्ति का विश्वास तोड़ रहे हैं। अगर आप यह बातें सब को बता रहे हैं और इसका मजे भी ले रहे हैं कि किसी की जिंदगी में कुछ बुरा हो रहा है। आप पहले उनका विश्वास जुटकर उनकी सारी बातें जान रहे हैं और फिर दूसरे लोगों को बढ़ा चढ़ा कर गॉसिप भी कर रहे हैं।

एंपैथी

Advertisment

अगर आप किसी के भरोसे लायक बनना चाहते हैं तो आपके अंदर एंपैथी जरूर होनी चाहिए। इससे आप किसी दूसरे के दुख का हिस्सा बनते हैं। आप उसे ज्ञान नहीं देते बल्कि कठिन समय में उसके साथ रहते हैं। आप सॉल्यूशन ढूंढने के पीछे नहीं जाते। आप सपोर्ट करते हैं और उस पूरे समय के दौरान, उनके साथ रहते हैं। आप उनकी प्रॉब्लम्स का मजाक नहीं बनाते या फिर उन्हें ही दोषी नहीं ठहराते। ऐसे में उस व्यक्ति को दुख से निकलने में आसानी हो जाती है। उसे अकेलापन महसूस नहीं होता है। उसे लगता है कि इस दुनिया में कोई अपना भी है।

trustworthy Unrealistic Expectations Empathy