/hindi/media/media_files/2026/02/18/period-hygiene-important-rules-every-girl-should-follow-2026-02-18-14-45-32.png)
Photograph: (freepik)
पीरियड्स के दौरान बॉडी ज्यादा सेंसिटिव होता है, इसलिए इंटिमेट हाइजीन का खास ध्यान रखना जरूरी है। सही प्रोडक्ट का चुनाव, रेगुलर क्लीनिंग और छोटी-छोटी प्रीकॉशन और ओडोर जैसी प्रॉब्लम से बचा सकती हैं। सही जानकारी हर लड़की के लिए जरूरी है ताकि वो इस टाइम को कम्फर्टेबले और सेफ बना सके।
पीरियड्स में इंटिमेट हाइजीन: हर लड़की को जानने चाहिए ये ज़रूरी नियम
सही प्रोडक्ट का चुनाव करें
पीरियड्स के दौरान सैनिटरी पैड, टैम्पॉन या मेंस्ट्रुअल कप का चुनाव अपनी सुविधा और फ्लो के अनुसार करें। अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो फ्रेगरेंस-फ्री (बिना खुशबू वाले) प्रोडक्ट्स चुनें, क्योंकि ज्यादा केमिकल या खुशबू इर्रिटेशन और एलर्जी का कारण बन सकती है। किसी भी प्रोडक्ट को लंबे टाइम तक लगातार इस्तेमाल करने से बचें।
समय-समय पर बदलें पैड या टैम्पॉन
इंटिमेट हाइजीन का सबसे जरूरी रूल है – हर 4 से 6 घंटे में पैड या टैम्पॉन बदलना। ज्यादा फ्लो होने पर इसे और जल्दी बदलें। लंबे टाइम तक एक ही पैड रखने से बैक्टीरिया ग्रोथ हो सकते हैं, जिससे इंफेक्शन, इचिंग या ओडोर की प्रॉब्लम हो सकती है। मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल कर रही हैं तो उसे इन्स्ट्रशन अनुसार साफ करें और समय पर खाली करें।
सही तरीके से सफाई करें
पीरियड्स के दौरान दिन में कम से कम दो बार गुनगुने पानी से एक्सटर्नल एरिया की सफाई करें। बहुत ज्यादा साबुन या केमिकल-कोन्टाइनिंग इंटिमेट वॉश का इस्तेमाल करने से बचें, क्योंकि इससे बॉडी का नेचुरल pH बैलेंस बिगड़ सकता है। माइल्ड, उनसेंटेड वाले और डॉक्टर रेकमेंडेड प्रोडक्ट ही बेहतर होते हैं। हमेशा फ्रंट से बैक की ओर सफाई करें, ताकि बैक्टीरिया फैलने का रिस्क कम हो।
सूखे और साफ कपड़े पहनें
पीरियड्स के दौरान कॉटन अंडरवियर पहनना सबसे सेफ ऑप्शन है, क्योंकि ये स्वेट अब्सॉर्ब और स्किन को ब्रेथ लेने देता है। बहुत टाइट या सिंथेटिक कपड़े पहनने से नमी बनी रहती है, जिससे इंफेक्शन का खतरा बढ़ सकता है। अगर कपड़े गीले या स्टाइन हो जाएं तो तुरंत बदल लें।
बॉडी के संकेतों को इग्नोर न करें
अगर पीरियड्स के दौरान उनुसुअल इचिंग, बर्निंग, स्ट्रांग ओडोर या एब्नार्मल डिस्चार्ज हो तो इसे इग्नोर न करें। ये इंफेक्शन का संकेत हो सकता है। ऐसी सिचुएशन में डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। साथ ही, बैलेंस्ड डाइट, एनफ पानी और हल्की एक्सरसाइज भी बॉडी को हेअल्थी रखने में मदद करती है। पीरियड्स एक नेचुरल प्रोसेस है, और सही इंटिमेट हाइजीन अपनाकर इसे कम्फर्टेबले बनाया जा सकता है।
/hindi/media/agency_attachments/zkkRppHJG3bMHY3whVsk.png)
Follow Us