Advertisment

Depression : ये चीजें करने से बढ़ सकता है डिप्रेशन

आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में इंसान अक्सर अपने काम में बहुत व्यस्त रहता है। ना चाहते हुए भी इंसान चिंता, एंजायटी और डिप्रेशन जैसी मानसिक समस्याओं से घिर जाता है। कभी-कभी ये समस्याएं सही समय पर समझ ना आने से और ज्यादा बढ़ भी सकती हैं।

author-image
Shruti
New Update
panic freepik

(Image Credit - Freepik)

Things that may trigger depression : आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में इंसान अक्सर अपने काम में बहुत व्यस्त रहता है। साथ ही साथ कई बार अत्याधिक तनाव का भी शिकार हो जाता है। कभी-कभी ना चाहते हुए भी इंसान चिंता, एंजायटी और डिप्रेशन जैसी मानसिक समस्याओं से घिर जाता है। कभी-कभी ये समस्याएं सही समय पर समझ ना आने से और ज्यादा बढ़ भी सकती हैं। ऐसे में यदि आपको ऐसी कोई समस्या है, तो इन चीजों का खास ध्यान रखें। यह चीजे करने से आपका डिप्रेशन और बढ़ सकता है

Advertisment

ये चीजें करने से बढ़ सकता है डिप्रेशन

1. अपने बारे में नकारात्मक सोचना

इंसान जैसा विश्वास रखता है वह वैसा ही बन जाता है। कभी भी अपने बारे में गलत नहीं बोलना चाहिए। अपने आप को किसी से भी कम नहीं समझना चाहिए। और बार-बार अपने खिलाफ हीन भावना नहीं रखनी चाहिए। यदि आप हमेशा नेगेटिव सोचते हैं और खुद को दूसरों से कम समझते हैं तो यह आपके डिप्रेशन को बढ़ावा दे सकता है।

Advertisment

2. भरपूर नींद ना लेना

नींद सेहत के लिए बहुत ही जरूरी है। अच्छी नींद ना लेना आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। साथ ही साथ नींद पूरी न होने के कारण आपका मूड हमेशा खराब रह सकता है। आप हर बात पर चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं। आपको छोटी-छोटी बातों पर तनाव और थकावट भी महसूस हो सकती है। ऐसे में अपनी दिनचर्या में 7 से 8 घंटे की भरपूर नींद जरूर लें।

3. अकेले रहना

Advertisment

कई बार अकेले रहने से भी मन और ज्यादा परेशान हो जाता है। जब आप अपने प्रियजन से मिलते हैं तब आपका मन हल्का होता है और हैप्पी हारमोंस बूस्ट होते हैं। वहीं अगर आप ज्यादा देर तक अकेले रहते हैं तो यह आपके दिमाग पर उलटा असर करता है। यदि आपको कभी भी तनाव हो तो अपने दोस्तों से मिले, परिवार के साथ समय बिताए, बातें करें या बाहर घूमने फिरने के लिए जरूर जाएं।

4. व्यायाम ना करना

व्यायाम करना शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए ही बहुत फायदेमंद है। एक्सरसाइज करने से हैप्पी हारमोंस बूस्ट होते हैं और इससे तनाव भी कम होता है। साथ ही साथ पूरे दिन की एनर्जी भी मिलती है और मूड अच्छा रहता है। अपने दिनचर्या में व्यायाम के लिए समय जरूर निकाले।

Advertisment

5. अनहेल्दी खाना 

आजकल बाजार में कई प्रकार के अनहेल्दी और जंक फूड मौजूद है। इस भाग दौड़ भरी जिंदगी में इंसान शॉर्टकट के तौर पर फटाफट मिलने वाले अनहेल्दी फूड को खा लेता है। कभी-कभी इन्हें खाना ठीक है परंतु इनका अत्याधिक सेवन सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। यह आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए ही नुकसानदायक है। इनसे आपका स्ट्रेस और डिप्रेशन बढ़ सकता है। जितना हो सके घर का बना हुआ और पौष्टिक खाना ही खाएं।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Depression डिप्रेशन
Advertisment