Lifestyle Tips: जानें लाइफ को आसान बनाने के लिए कुछ बेहतरीन टिप्स

हम सब लोगों की यह आदत होती है कि हम नेगेटिव चीजों पर ज्यादा फोकस करते हैं जिसके कारण हम जिंदगी का बहुत सारा समय दुख में ही गवा देते हैं। हमारे आसपास हर चीज का सॉल्यूशन होता है लेकिन हमारा ध्यान सिर्फ प्रॉब्लम के ऊपर ही टिका होता है

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Struggles

Image Credit: Freepik

Why We Should On More Focus On Solutions Than Problems: हम सब लोगों की यह आदत होती है कि हम निगेटिव चीजों पर ज्यादा फोकस करते हैं जिसके कारण हम जिंदगी का बहुत सारा समय दुख में ही गवां देते हैं। हमारे आसपास हर चीज का सॉल्यूशन होता है लेकिन हमारा ध्यान सिर्फ प्रॉब्लम के ऊपर ही टिका होता है जिसके कारण हम उनसे कभी बाहर ही नहीं निकल पाते हैं। हम अपनी परवरिश में भी बच्चों को भी प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल्स नहीं सिखाते हैं। आजकल के वर्क कल्चर में यह सबसे डिमांडिंग स्किल है क्योंकि प्रॉब्लम्स सबके पास हैं लेकिन इसका सॉल्यूशन ढूंढने वाले बहुत कम हैं। आइये जानते हैं कि कैसे हम उन चीजों पर फोकस कर सकते हैं जो हमारे हाथ में हैं-

हम क्या नहीं कर सकते कि बजाय क्या कर सकते हैं पर फोकस करें

गोल्स छोटे होने चाहिए

Advertisment

हम में से बहुत सारे लोग गोल्स बहुत बड़े-बड़े रख लेते हैं लेकिन फिर उन्हें अचीव नहीं कर पाते हैं। यहां पर हमें एक चीज समझने की जरूरत है। आईए उदाहरण से समझते हैं- अगर आपका उद्देश्य UPSC क्लियर करना है तो आप पहले दिन 7 से 8 घंटे पढ़ने का गोल मत रखें। आप शुरुआत 2 या 3 घंटे से कर सकते हैं,, फिर भी ऐसा हो सकता है की पहले दिन दो या तीन घंटे भी अच्छे से पढ़ाई न हो पाए लेकिन धीरे-धीरे आपके बैठने की आदत हो जाएगी और आप 7 से 8 घंटे तक भी स्टडी कर पाएंगे। इसलिए शुरुआत में गोल छोटे रखें।

पॉजिटिव सेल्फ टाॅक

खुद के साथ पॉजिटिव बातें करें। हम में से बहुत कम लोग ऐसा करते हैं। हम हमेशा निगेटिव चीजें अपने आसपास देखते हैं और खुद के लिए भी वैसा ही सोचते हैं। मान लीजिए, आपके हाथ में पानी का गिलास आधा भरा हुआ है। अब जो लोग पॉजिटिव सोचते हैं, उनके लिए यह आधा भरा हुआ है लेकिन जो नेगेटिव सोचते हैं, उनके लिए यह आधा खाली है l यह एक बहुत बड़ा अंतर है जो आपकी लाइफ में बदलाव ला सकता है। आप हर चीज में कुछ अच्छा ढूंढ सकते हैं। यह आपके ऊपर निर्भर करता है क्योंकि खुद को खुश रखने की जिम्मेदारी हमारी ही होती है।

खुद की योग्यता पर ध्यान दें

अब बहुत सारे लोग उन चीजों के पीछे भागते हैं जो उनके लिए नहीं बनी होती है। इसलिए सबसे पहले अपनी योग्यता को पहचाने कि आप क्या कर सकते हैं और आपको क्या अच्छा लगता है। आप निरंतर उन चीजों के ऊपर काम करें। जब आप अपनी योग्यता के हिसाब से काम करेंगे तब आपको सफलता जरूर मिलेगी। इससे आपको आगे काम करने की इच्छा होगी और आप काम को बोझ की तरह नहीं लेंगे बल्कि खुशी और उत्साह से करेंगे। हर दिन आप कुछ नया सोचेंगे।

आज के समय में रहें

Advertisment

हमें आज के समय में रहना है। पास्ट में हमने जो गलतियां की हैं, उन्हें आज सुधारना है। उन्हें लेकर बैठे नहीं रहना है। इसके साथ ही आप आने वाले समय के ऊपर भी ध्यान ज्यादा न दें क्योंकि आपका आने वाला समय वही है जो आप आज करेंगे। अगर आप आज खुद के ऊपर काम करेंगे या फिर अच्छी आदतें अपनाएँगे तो उसका रिजल्ट आपको कल मिलेगा। खुद के ऊपर काम करना एक प्रक्रिया है जो लगातार चलती ही रहती है और इसका प्रभाव आपके आने वाले समय में ही दिखाई देगा।

स्टेप्स लेना शुरू करें

आप प्लानिंग के ऊपर ज्यादा ध्यान मत दें। शुरुआत में आपको प्लानिंग की जरूरत पड़ेगी लेकिन बाद में सबसे जरूरी एक्शन लेना है। बहुत सारे लोग प्लानिंग के बाद एक्शन लेना ही भूल जाते हैं। ऐसा मत करें। आपका जो भी गोल है और आप जो भी कर सकते हैं, उनके ऊपर काम करना शुरू करें। गलतियां करने से मत डरें और परफेक्ट बनने की कोशिश ना करें। जब हम गलतियों के डर से पहले कम ही नहीं लेते हैं तब हम बहुत पीछे रह जाते हैं। आप जैसे-जैसे काम करते जाएंगे वैसे-वैसे आपके पास अनुभव आता जाएगा। इसलिए कभी भी कोई भी काम करने से घबराएं मत। हमेशा जीवन में आगे बढ़ने की सोच रखें।

Positive thinking balanced life Positive Self-Talk Positive Vibes happy lifestyle Life