Advertisment

Virginity: वर्जिन होने पर मज़ाक बनाना सही? यह एक चॉइस है

आजकल के समय में अगर आप वर्जिन है तो बहुत मजाक बनाया जाता है लेकिन इसका मतलब हर व्यक्ति के लिए अलग होता है क्योंकि सेक्स को भी एक तरीके से डिफाइन नहीं किया जा सकता है। यह एक चॉइस है, कोई डेडलाइन नहीं है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
virginity

File Image

Why Virginity Of Women In Our Society Is Very Big Deal: आजकल के समय में अगर आप वर्जिन है तो आपका बहुत मजाक बनाया जाता है। आजकल की जनरेशन को लगता है कि 18 साल तक आपकी वर्जिनिटी टूट जानी चाहिए जिसका मतलब है कि आपको सेक्स कर लेना चाहिए लेकिन यह समाज या आपके फ्रेंड्स डिसाइड नहीं कर सकते हैं कि आपको कब पहली बार सेक्स करना है। यह आपकी चॉइस है। बहुत सारे टीनएजर्स इस बात को लेकर स्ट्रेस रहते हैं कि उन्होंने अभी तक सेक्स नहीं किया है। जब दोस्त उनका मजाक बनाते हैं या फिर उन्हें Bully करते हैं तो इससे वह आइसोलेट रहने लग जाते हैं। उनकी मेंटल हेल्थ प्रभावित होती है लेकिन आज हम बात करेंगे की वर्जिनिटी एक चॉइस है, कोई डेडलाइन नहीं है जिसे आपको एक समय से पहले पूरा करना है।

Advertisment

वर्जिन होने पर मज़ाक बनाना सही? यह एक चॉइस है

वर्जिनिटी एक चॉइस है। अगर आप शादी से पहले भी सेक्स कर लेते हैं या फिर आपके मल्टीप्ल पार्टनर भी हैं तब भी किसी को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। अगर आप चाहते हैं कि आप शादी तक सेक्स ना करें या फिर या फिर अभी इसके लिए तैयार नहीं है तो किसी को कोई हक नहीं है कि कोई आपको इन दोनों स्थितियों के लिए जज करें। आपको इस बात का स्ट्रेस लेने की कोई जरूरत नहीं है। इसमें आप कुछ भी गलत नहीं कर रहे हैं या आप पीछे नहीं छूट नहीं रहें हैं। सेक्स एक ऐसी चीज है जिसमें आपका कंफर्टेबल और मन होना बहुत जरूरी है। इसमें किसी का कोई प्रेशर नहीं होना चाहिए। अगर आप किसी के दबाव के नीचे आकर सेक्स कर रहे हैं तो यह आप अपने लिए नहीं कर रहे हैं बल्कि उन्हें गलत साबित करने के लिए कर रहे हैं। इससे आपके अंदर एक प्रतिशोध की भावना है। ऐसा मत करें।।अगर आप समय लेकर इस प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं तो यह बिल्कुल आपके ऊपर है।

वर्जिनिटी का दूसरा पहलू यह भी है की समाज में लड़कियों की वर्जिनिटी को लेकर बहुत बड़ी ऑब्सेशन है। लोग यह चाहते हैं कि हमें शादी के लिए लड़की वर्जन मिले। अब बहुत बहुत सारे लड़के भी यह कहते हैं कि 'नो सील नो डील' जिसका मतलब है कि वो उस लड़की के साथ सेक्स नहीं करेंगे जिसने पहले शारीरिक संबंध बनाए हैं। आपको किसी भी व्यक्ति की सेक्सुअल च्वाइस के ऊपर सवाल उठाने की इजाजत नहीं है। अब बहुत सारे लोग इसे अचीवमेंट भी समझते हैं कि हम पहले पार्टनर है जिसने एक महिला के साथ सेक्स किया है लेकिन यह कोई अचीवमेंट नहीं है। इससे आप महिला को सेक्सुअली ऑब्जेक्टिफाई कर रहे हैं। इससे आगे कुछ नहीं। यह एक डबल स्टैंडर्ड है क्योंकि पुरुषों की वर्जिनिटी के ऊपर कोई सवाल नहीं उठता है और महिलाओं की वर्जिनिटी को बहुत बड़ा मुद्दा बनाया जाता है और उन्हें उनकी Slut Shaming भी की जाती है।\

Advertisment

इसके साथ ही वर्जिनिटी का मतलब हर व्यक्ति के लिए अलग होता है क्योंकि सेक्स को भी एक तरीके से डिफाइन नहीं किया जा सकता है। अगर आप ऐसा सोच रहे हैं की वर्जिनिटी का मतलब किसी ने पहले सेक्स नहीं किया है तो यह किसी हद तक सच हो सकता है। लेकिन अगर आप वर्जिनिटी को हाइमन टूटने से जोड़ रहे हैं तो यह पूरा सच नहीं क्योंकि हाइमन और भी बहुत सारे तरीकों से टूट सकता है। वर्जिनिटी को सिर्फ एक ही नजरिया से देखा जाता है। आप बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं। इससे आपका रिश्ता भी खराब हो सकता है।

slut Shaming Virginity Of Women Virginity
Advertisment