Advertisment

Vitamin Source: क्यों विटामिन K2 है ज़रूरी? जानें इसके सोर्स

विटामिन K2 चिकन, चीज और एग योक में पाया जाता है। इन भोज्य पदार्थों के अलावा भी इसके कई सारे सोर्स होते हैं। आईए जानते हैं कि विटामिन K2 क्यों जरूरी है और इसके क्या-क्या सोर्स हैं?

author-image
Anshika Pandey
New Update
Benefits Of Vitamin K2

(Image Credit: Pinterest)

Benefits Of Vitamin K2: कई सारे ऐसे फूड के सोर्स होते हैं जो कि बहुत कम भोज्य पदार्थों में पाए जाते हैं पर ऐसे विटामिन और मिनरल शरीर के लिए काफी ज्यादा जरूरी होते हैं। साथ ही यह कई सारी बीमारियों से भी बचाते हैं। विटामिन K2 बहुत से लोगों की डाइट में शामिल भी नहीं होता है जबकि इसके कई सारे फायदे होते हैं। विटामिन K2 चिकन, चीज और एग योक में पाया जाता है। इन भोज्य पदार्थों के अलावा भी इसके कई सारे सोर्स होते हैं। आईए जानते हैं कि विटामिन K2 क्यों जरूरी है और इसके क्या-क्या सोर्स हैं? 

Advertisment

क्यों विटामिन K2 है ज़रूरी? जानें इसके सोर्स

1. ऑस्टियोपोरोसिस का कम रिस्क

ऑस्टियोपोरोसिस एक ऐसा रोग है जिसमें की हड्डियों की कैल्शियम धीरे-धीरे कम होने लग जाते हैं और वह बहुत अधिक कमजोर हो जाती हैं। यह खासकर अधिक उम्र के लोगों में होता है और महिलाओं में मेनोपॉज के बाद ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा अधिक होता है। विटामिन K2 ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को कम करता है। 

Advertisment

2. हड्डियां मजबूत

विटामिन K2 हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है। 30 से अधिक उम्र वाली महिलाओं और बच्चों में विटामिन K2 की आवश्यकता बहुत अधिक होती है क्योंकि 30 की उम्र के बाद महिलाओं की बोन डेंसिटी कम होने लग जाती है साथ ही बच्चों के ग्रोथ एज में विटामिन K2 बहुत आवश्यक होता है। 

3. हार्ट हेल्थ

Advertisment

विटामिन K2 हार्ट हेल्थ के लिए बहुत आवश्यक होता है। हाई या लो बीपी प्रॉब्लम हार्ट ब्लॉकेज और बहुत सी ऐसी समस्या से छुटकारा पाने के लिए विटामिन K2 का सेवन आवश्यक होता है। पालक, ब्रोकली आदि विटामिन k2 के अच्छे सोर्स होते हैं।

4. दांतों की मजबूती

दांतों की मजबूती और दांतों में होने वाले रोग को बचाने के लिए विटामिन K2 का सेवन बहुत आवश्यक होता है। डेयरी प्रोडक्ट्स में काफी मात्रा में विटामिन K2 पाया जाता है। डेयरी प्रोडक्ट्स में विटामिन K2 के अलावा कई सारे ऐसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते हैं जो की दातों की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

Advertisment

5. कैंसर से बचाव

विटामिन K2 कैंसर से बचाव में भी मदद करता है। अंडा, घी, चिकन, चीज, ब्रोकली और पालक विटामिन K2 की बहुत अच्छे सोर्स होते हैं। कैंसर के रिस्क को कम करने के लिए विटामिन K2 से भरपूर भोजन का सेवन बहुत ही फायदेमंद साबित होता है।

Vitamin K Highly Vitamin Food Vitamin
Advertisment