Advertisment

Weight Loss: घर पर मोटापा कम करने की 6 असरदार तरीके

author-image
Swati Bundela
New Update
weight loss

वजन नियंत्रित रखना है जरूरी

Advertisment

आपको आपकी हाईट के अनुसार अपना वजन नियंत्रित करना होता है। अगर यह वजन बढ़ जाता है तो मोटापे की श्रेणी में आ जाता है। इससे आपको कई प्रकार की बीमारियां होने का खतरा रहता है। जैसे डायबिटीज, कैंसर कार्डियोवैस्कुलर संबंधी बीमारियां आदि। इसलिए आपको अपने वजन को नियंत्रण में रखना चाहिए जिससे आपका स्वास्थ्य बना रहे। मोटापे को आप इन तरीको को अपनाकर कम कर सकते हैं।

1. दिन में तीन बार खाना खाएं

अक्सर लोग पतला होने के लिए एक या दो समय का खाना छोड़ देते हैं। लेकिन यह सही उपाय नही है। क्योंकि जब आप एक बार खाना छोड़ते हैं तो अपने दूसरे मील में अधिक भूख लगने के कारण आप ज्यादा कैलोरी ले लेते हैं जिससे आपका वजन और ज्यादा बढ़ जाता है।

Advertisment

2. व्यायाम

स्वस्थ रहने के लिए आपको व्यायाम रोजाना करना ही चाहिए। व्यायाम से आपका शरीर फिट रहता है और वजन कम होता है। रोजाना कम से कम 40 मिनट तक व्यायाम करें।

3. खूब पानी पिएं

Advertisment

अधिक पानी पीने से हमारे शरीर से टॉकसिन बाहर आते हैं और वजन कम करने में मदद मिलती है। रोजाना 2 से 3 लीटर तक पानी पीना चाहिए। खाना खाने से 30 मिनट पहले और खाना खाने के 30 मिनट बाद पानी पीना चाहिए।

4. फल और सब्जियाँ

मोटापे का एक बड़ा कारण अनहेल्थी फूड का सेवन करना है जैसे जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड आदि। आप घर का बना खाना, फल, जूस व हरी सब्जियों का सेवन करें। इससे आपके शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। इससे आपका वजन भी नियंत्रण में रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है।

Advertisment

5. शहद

मोटापा कम करने के लिए शहद बहुत फायदेमंद होता है। शहद का सेवन करने के लिए आप इसे सुबह गर्म पानी में मिलाकर खाली पेट पिएं। इसके अलावा आप इसमें नींबू भी मिला सकते हैं। शहद वजन कम करने का प्राक्रतिक तरीका है इसके कोई साइड इफ़ेक्ट भी नही होते हैं।

6. टी

अगर आप चाय के शौकीन है तो मोटापा कम करने के लिए आपको चाय छोड़ने की जरूरत नही है। आप अपनी रोजाना की चाय में चाय मसाला मिलाकर पी सकते हैं। काली मिर्च, दाल चीनी, अदरक इलाइची पाउडर मिलाकर

आप यह मसाला तैयार करें। इसके अलावा आप ग्रीन टी भी पी सकते है। यह वजन कम करने में बहुत असरदार होती है।

Weight Loss tips for weight loss
Advertisment