Advertisment

Irregular Periods: अनियमित पीरियड्स से कैसे मुक्ति पाएं

ब्लॉग | हैल्थ: सभी महिलाओं का 21 से 45 दिन का पीरियड्स साइकिल होता है। आपका पीरियड इन दिनों के अंदर नहीं हो रहा है तो आप इसे अनियमित पीरियड्स कह सकते हैं। पीरियड सही समय पर ना होने से कई शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं।

author-image
Ria Dey
New Update
Early Period's(Always Africa)

How To Overcome From Irregular Periods (Image Credit - Always Africa)

How To Overcome From Irregular Periods: सभी महिलाओं का 21 से 45 दिन का पीरियड्स साइकिल होता है। आपका पीरियड इन दिनों के अंदर नहीं हो रहा है तो आप इसे अनियमित पीरियड्स कह सकते हैं। पीरियड सही समय पर ना होने से कई शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। इन समस्याओं को दूर करने के लिए पीरियड्स का समय पर आना बहुत ही जरूरी है। 

Advertisment

कैसे मुक्ति पाएं अनियमित पीरियड्स से

1. कच्चे पपीता खाएं

कच्चे पपीता को अनियमित पीरियड्स से छुटकारा पाने का एक अच्छा दवाई माना जाता है। रोज कच्चे पपीते जरूर खाइए। आप उनका सलाद बना सकते हैं, जूस बना सकते हैं, कोई सब्जी बना सकते हैं लेकिन जब आपका पीरियड चल रहा हो तब पपीता ना खाएं।

Advertisment

2. अदरक का पानी

1 इंच अदरक लेकर उसे पानी में उबालकर उस पानी को चीनी मिलाकर पियें, दोपहर को खाने के बाद रात को खाने के बाद या फिर सुबह खाने के बाद।  जरूरी नहीं आप चाहे तो आधे अदरक भी खा सकते हैं। अनियमित पीरियड से छुटकारा पाने के लिए बहुत सहायता करेगा। 

3. वजन ठीक रखें

Advertisment

हमारे लिए जैसे ज्यादा वजन अच्छा नहीं है वैसे ही अचानक से हमारा वजन घट जाना भी हमारे लिए अच्छी बात नहीं है। आजकल लोग पतला दिखने के लिए बहुत सारी एक्सरसाइज करते हैं और वजन घटा लेते हैं। हमारे शरीर में यह अचानक से परिवर्तन की वजह से हमारे शरीर में बहुत सारी समस्याएं आ सकती हैं। इसीलिए शरीर के हिसाब से वजन बनाए रखना बहुत ही जरूरी है ताकि हम हेल्दी रहें और पीरियड्स नियमित हो। 

4. योग आसन

योग आसन हमारे शरीर में हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने के लिए बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कुछ निर्दिष्ट योगासन हमारे पीरियड्स के लिए बहुत ही ज्यादा कार्यकारी हो सकते हैं। हस्तपदासन, वक्रासन, भद्रासन, हस्तपद अंगुष्ठासना, धनूरवक्रासन और सर्वांगासन जैसे योग महिलाओं को रोज करना चाहिए। 

5. ध्यान करना

मानसिक चिंता की वजह से हमारे शरीर में हार्मोन में परिवर्तन होते हैं और हारमोंस की डिसबैलेंस की वजह से ही हमारा पीरियड्स कभी-कभी सही समय पर नहीं होता है। एक महिला को रोज 10 मिनट आंखें बंद करके शांति से बैठ कर ध्यान लगाना चाहिए इससे हमारा मानसिक चिंता दूर हो जाता है और एक चिंता मुक्त इंसान ही सबसे ज्यादा स्वस्थ रहता है।

Periods पानी Overcome योग आसन
Advertisment