/hindi/media/media_files/2025/05/09/GBwty3RJBzq3v2uyEiom.png)
Photograph: (freepik)
What Is Ovarian Cancer In Women, Its Early Symptoms And Prevention: ओवेरियन कैंसर महिलाओं में होने वाली एक खतरनाक बीमारी है और अक्सर महिलाएं इसे नजरअंदाज कर देती है जिसके कारण बाद में इसके घातक परिणाम मिलते हैं। यह महिलाओं के अंडाशय यानी कि ओवरी में शुरू होता है, जो प्रजनन प्रणाली का एक अहम हिस्सा है। इसको शुरूआत में समझना मुश्किल है क्योंकि इसके शुरुआती लक्षण बहुत ही सामान्य होते हैं, इसे अक्सर समय रहते पहचाना नहीं जाता। लेकिन इसकी जागरूकता और समय पर जांच से इस बीमारी को रोका या फिर इसे शुरुआती अवस्था में ही काबू किया जा सकता है। आइए जानते हैं ओवेरियन कैंसर क्या है, इसके लक्षण क्या होते हैं और इससे कैसे बचाव किया जा सकता है।
महिलाओं में होने वाले ओवेरियन कैंसर क्या है, इसके शुरुआती लक्षण और बचाव
1. ओवेरियन कैंसर क्या है
ओवेरियन कैंसर तब होता है जब अंडाशय की कोशिकाएं असामान्य तरीके से बढ़ने लग जाती हैं और यह एक ट्यूमर का रूप ले लेती हैं। यह कैंसर तेजी से फैल सकता है, इसलिए समय पर पहचान और इसका इलाज बेहद जरूरी होता है। वैसे तो यह आमतौर पर 50 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलता है, लेकिन युवा महिलाओं को भी इससे खतरा हो सकता है।
2. ओवेरियन कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं
ओवेरियन कैंसर को "साइलेंट किलर" के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि इसके लक्षण बहुत हल्के और सामान्य होते हैं। जिसकी शुरूआत में पहचान करना आसान नहीं होता। अगर आपको नीचे दिए गए ये लक्षण लगातार दो से तीन हफ्तों से ज्यादा समय तक बना रहता हैं तो ऐसे में आपको डॉक्टर से संपर्क ज़रूर करना चाहिए।
1. पेट में बार-बार सूजन या भारीपन लगना।
2. लगातार पेट दर्द या निचले पेट में दबाव महसूस होना।
3. भूख कम लगना या जल्दी पेट भर जाना।
4. बार-बार पेशाब आना या पेशाब में जलन होना।
5. थकावट, कमज़ोरी और वजन घटना या फिर बढ़ना।
6. पीरियड्स का अनियमित होना या असामान्य ब्लीडिंग होना।
3. ओवेरियन कैंसर से अपना बचाव कैसे करें?
1. नियमित मेडिकल चेकअप जरूर कराएं
साल में एक बार पेल्विक जांच, अल्ट्रासाउंड जैसे ज़रूरी टेस्ट जरूर कराएं। ये आपको इस घातक बीमारी से बचने में मदद करते हैं।
2. स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएं
अपने लाइफस्टाइल में सुधार करें। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और वजन कंट्रोल से कैंसर का खतरा कम रहता है।
3. गर्भनिरोधक गोलियों का सुरक्षित उपयोग करें
अगर आप डॉक्टर की सलाह से गर्भ निरोधक की पिल्स लेते हैं तो यह कुछ मामलों में ओवेरियन कैंसर का जोखिम कम कर सकती हैं।
4. फैमिली हिस्ट्री को नजरअंदाज न करें
यदि आपके परिवार में किसी महिला को ओवेरियन या ब्रेस्ट कैंसर रहा हो, तो आपको अपना नियमित स्क्रीनिंग करवाना बेहद जरूरी है।
5. स्मोकिंग और अल्कोहल से दूरी बनाकर रखें
खुद को स्वस्थ बनाए रखने के लिए स्मोकिंग और अल्कोहल से दूरी बनाकर रखें क्योंकि ये आपकी पूरी सेहत पर असर डालते हैं और कैंसर का रिस्क बढ़ा सकते हैं।