Stress Free Life: जानें तनाव फ्री जीवन के लिए खान-पान की आदतें

टॉप-विडियोज़: आज की इस भाग दौड़ वाली जिंदगी में सभी को तनाव या स्ट्रेस रहता है। उस समय कुछ फूड ऐसे भी हैं जो आपके स्ट्रेस को कम कर सकते हैं। तो आइए जानें तनाव फ्री जीवन के लिए खान-पान की आदतों के बारे में। अधिक पढ़ें इस हैल्थ ब्लॉग में-

author-image
Ayushi
New Update
Stress(CNN).png

Food Habits For A Stress Free Life (Image Credit: CNN)

Food Habits For A Stress Free Life: आज के‌ युग में कुछ लोग पतले होते हैं और कुछ लोग मोटे। मनुष्य के जीवन में तनाव और स्ट्रेस एक आम समस्या है। इससे हर कोई फेस करता है। स्ट्रेस या तनाव को नेचुरल तरीके से दूर करने के लिए बहुत सारे फूड अवेलेबल हैं। आज की जनरेशन में सभी को बहुत ही तनाव और स्ट्रेस रहता है। ज्यादातर फूड और फिटनेस के मामले में 13 साल की लड़कियां डाइट करती है, यह एक प्रकार से उनके लिए ख़तरनाक हो सकता है क्योंकि इससे उनके शरीर को भरपूर आहार नहीं मिल पाएगा।

तनाव फ्री जीवन के लिए किन भोजन का सेवन करना चाहिए

Advertisment

Stress(Vator News).png

  1. चावल के साथ एक चम्मच घी अवश्य खाना चाहिए। चावल के साथ एक चम्मच घी का सेवन करने से तनाव कम होने में मदद मिलती है। दाल और चावल एक आम व्यंजन है‌ जो कि सभी के घर में बनता है। अगर आप दाल और चावल का सेवन रात में सेवन करेंगे तो यह कुछ प्रकार से आपके स्ट्रेस को कम करने में मदद करेगा। यह एक प्रकार से‌ प्राकृतिक तरीका है जिससे आप दिन भर के  तनाव और थकान को दूर कर सकते हैं और आप अपना अगला दिन और भी एनर्जेटिक तरीके से शुरुआत कर सकते हैं।
  2. दूसरा भोजन दिन के किसी भी समय एक मुट्ठी काजू है, विशेष रूप से तब जब आप किसी भी कार्य करने में फंस गए हों, जो कि जल्दी नहीं समाप्त होगी। उस समय मुट्ठी काजू खाने के साथ खा सकते हैं। यह आपको मेंटली शांत और मेंटली मजबूत बनाता है। जब आप कोई प्रेजेंटेशन दे रहे हो, कोई महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हो या फिर फिजिकल एक्टिविटी कर रहे हो जो कि आपको तनाव महसूस करा रहा हो उस समय आप एक मुट्ठी काजू का सेवन कर सकते हैं।
  3. पीनट्स या फिर गुड़ का सेवन करें। यह एक ऐसा मिल है जो तनाव को कम करने के साथ-साथ पीरियड्स के दर्द को भी कम करता है। अगर आपको मीठा खाना बहुत पसंद है तो उस समय भी आप इन चीजों का सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन आप कभी भी कर सकते हैं। पीनट्स और गुड़ मनुष्य को मानसिक रूप से शक्तिशाली बनाता है और स्ट्रेस कम करता है।
  4. केला का सेवन मनुष्य के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण और फायदेमंद होता है साथ ही केला का सेवन करने से तनाव कम होता है। 

एक जरूरी बात जो सभी लड़कियां और महिलाओं को जानना बहुत जरूरी है, वह यह है कि अगर आप पतले, सीनियर या मोटे हैं तो यह दुनिया आप के लिए एक बेहतरीन जगह है। इस लिए जरूरी है कि आप अपने पसंदीदा भोजन जरूर करें।

Advertisment

Food Habits Stress Free Life भोजन तनाव