Advertisment

Happiness : खुश रहने के लिए जानें ये साइकोलॉजिकल ट्रिक्स

आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में इंसान अक्सर तनाव से ग्रसित रहता है। हमेशा वह सफलता, कामनाएं और काम के भाग दौड़ में रहता है। ऐसे में खुद के लिए समय निकालना भी मुश्किल हो जाता है। कभी-कभी इंसान इतना तनाव ग्रसित हो जाता है कि खुश रहना ही भूल जाता है।

author-image
Shruti
New Update
happy1 (Pinterest).png

(Image Credit - Pinterest)

Psychological Tricks To Make Yourself Happy : आजकल की भाग दौड़ भरी जिंदगी में इंसान अक्सर तनाव से ग्रसित रहता है। हमेशा वह सफलता, कामनाएं और काम के भाग दौड़ में रहता है। ऐसे में खुद के लिए समय निकालना भी मुश्किल हो जाता है। कभी-कभी इंसान इतना तनाव ग्रसित हो जाता है कि खुश रहना ही भूल जाता है। इंसान को हमेशा यह याद रखना चाहिए कि उसे जीने के लिए कमाना चाहिए ना कि कमाने के लिए जीना। परंतु ऐसे समय में आप यह कुछ साइकोलॉजिकल ट्रिक्स को अपनाकर अपने ब्रेन को खुश रहने के लिए मना सकते हैं

Advertisment

खुश रहने के लिए जाने ये साइकोलॉजिकल ट्रिक्स

1. प्रियजनों के साथ समय बिताए

इंसान को तनाव मुक्त रहने के लिए अपने व्यस्त जीवन शैली से थोड़ा समय अपने प्रिय जनों के लिए निकलना चाहिए। इनके साथ समय बिताने से इंसान का मन प्रफुल्लित रहता है। हैप्पी हारमोंस बूस्ट होते हैं। और आप अपनी समस्याएं भी इनके साथ साझा कर सकते हैं। इससे भी मन हल्का होता है। अपने प्रियजनों के साथ एक स्ट्रांग रिलेशनशिप बनाना हमेशा ही आपको खुश रहने में मदद करेगा।

Advertisment

2. ज्यादा स्माइल करें

जैसे आप दुनिया को देखते हैं वैसे ही दुनिया आपके लिए बन जाती है। यदि आपका दृष्टिकोण सकारात्मक है तो आपको सब कुछ अच्छा लगने लगता है। हमेशा अपने दिन में समय समय पर मुस्कुराते रहें। मुस्कुराने भर से छोटे-छोटे लम्हे भी बहुत खूबसूरत बन जाते हैं। स्माइल करने से एक प्रकार का केमिकल रिएक्शन होता है जो कि आपके मूड को तुरंत बूस्ट करने में मदद करता है। साथ ही साथ यह आपके इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करता है और तनाव से मुक्ति देता है। स्माइल करके आप अपने ब्रेन को ट्रिक कर सकते हैं कि आप बहुत खुश हैं।

3. प्रकृति में समय बिताए

Advertisment

प्रकृति इंसान को अच्छे से हील करने का भी काम करती है। अपनी भाग दौड़ की जिंदगी से प्रकृति के साथ थोड़े सुकून के पल निकाले। आसपास के गार्डन या पार्क में टहलने के लिए जाएं। आप छुट्टी लेकर हाइकिंग करने भी जा सकते हैं। पंछियों की चहचहाट सुने। सुबह की धूप लें। और अगर संभव हो तो कभी-कभी खाली पैर घास पर चलें। यह सब करने से आपके हैप्पी हारमोंस बूस्ट होते हैं और दिनभर की एनर्जी मिलती है।

4. दूसरों की सहायता करें

इंसान का जीवन तभी सफल है यदि वह अपनी जिंदगी से दूसरों की जिंदगी को सवार पाए। जब भी आपको मौका मिले तो दूसरों की मदद जरूर करें। दूसरों की मदद करने से भी इंसान को बहुत सुख और शांति मिलती है। साथ ही साथ यह जीवन का एक सकारात्मक दृष्टिकोण भी देता है।

Advertisment

5. व्यायाम करें

व्यायाम करना केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। व्यायाम का केवल आधा घंटा ही आपके मूड को बूस्ट करने में सहायक है। व्यायाम करने से आपके दिमाग तक ऑक्सीजन अच्छी तरह पहुंचता है और यह डिप्रेशन और एंजायटी जैसे मानसिक रोगों को दूर रखता है। साथ ही आपके ओवरऑल हैप्पीनेस को बूस्ट करने का काम करता है।

खुश रहना साइकोलॉजिकल ट्रिक्स Psychological Tricks
Advertisment