After 40 Struggle: मेनोपॉज के बाद भी महिलाएं कैसे रखे सेहत का ध्यान

40s के बाद महिलाओं में शारीरिक और मानसिक हर तरह का बदलाव हार्मोन परिवर्तन के कारण होता हैं। ऐसे में मेनोपॉज महिलाओं में बहुत तरह के भावनात्मक भी परिवर्तन लाता हैं। उन्हें समझना और उन पर काम करना बहुत ही आवश्यक हो जाता हैं। पर महिलाएं सेहत पर काम करे कैसे?

author-image
Nainsee Bansal
New Update
Why is it important to talk openly about menopause

file image

40s के बाद महिलाओं में शारीरिक और मानसिक हर तरह का बदलाव हार्मोन परिवर्तन के कारण होता हैं। ऐसे में मेनोपॉज महिलाओं में बहुत तरह के भावनात्मक भी परिवर्तन लाता हैं। उन्हें समझना और उन पर काम करना बहुत ही आवश्यक हो जाता हैं। एस्ट्रोजन और प्रोसटोजन का लेवल घटने से शरीर में बहुत तरह का बदलाव आता हैं। महिलाओं के ऐसे समय में अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव करने की और कुछ supplement शामिल करने आवश्यक हैं। आइए जानते हैं, महिलाएं क्या ऐसा शामिल करें भोजन में जो उनकी सेहत को करें मजबूत।  

Advertisment

After 40 Struggle: मेनोपोज के बाद भी महिलाएं कैसे रखे सेहत का ध्यान

लाइफस्टाइल में क्या बदलाव आते हैं?

हार्मोनल परिवर्तन और Lifestyle में बदलाव के कारण-ज्यादातर उम्र बढ़ने और समाज का उनके प्रति नजरिया बदलने से आता हैं। इस उम्र में बच्चे बड़े होकर अपने जीवन के लिए शहरों में चले जाते हैं, इसलिए भावनात्मक अलगाव भी आता हैं। महिलाएं उतनी ऐक्टिव नहीं होती जितनी वह पहले होती हैं। इसके कारण समाज उनसे काम घुलता मिलता हैं। उनमें हार्मोनल परिर्वतन के कारण चिड़चिड़ापन और नेगटिव विचार और ख्याल भी आते हैं।  महिलाएं इस उम्र पर मेनोपोज और सार्कोपीनिया दोनों से गुजरती हैं। यह उनकी सेहत और मन दोनों पर असर लाते हैं।

भोजन में कौनसे सप्लीमेंट्स शामिल किए जाए ?

महिलाएं प्रोटीन युक्त भोजन और योग को जीवन का हिस्सा बनाएं। कुछ बेहद ही अच्छे प्रोटीन, ओमेगा और विटामिन डी सप्लिमेंट्स होते हैं जिनके प्रयोग से महिलाएं सेहत और मन को अच्छा रख सकती हैं। यदि आप वीगन हैं तो प्लांट बेस्ड सप्लीमेंट्स और प्रोटीन को शामिल करें। जो महिलाएं animal based product का इस्तेमाल करती हैं वे दूध से बने पदार्थ भोजन में शामिल कर सकती हैं। अधिकतर महिलाएं इस उम्र में हड्डियों का कैल्शियम खो देती हैं तो कैल्शियम सप्लीमेंट्स को भी additional शामिल कर सकती हैं। विटामिन डी और ओमेगा भी शामिल करें। 

जीवनशैली में क्या परिवर्तन किए जाएं?

जीवनशैली मे सबसे पहला परिवर्तन भोजन से होता हैं। प्रोटीन, अन्य फाइबर और एंटी -ऑक्सीडेंट को जीवन का हिस्सा जरूर बनाएं। इसके बाद आता हैं शारीरिक बदलाव। उसके लिए योग और बाहर घूमने जाना जरूर शामिल करें। अच्छी कम्यूनिटी से जुड़ें और खुद को समझने की कोशिश करें। जब आप खुद में बदलाव करती हैं तो बाकी दुनिया को भी प्रेरित कर पाती हैं। दैनिक क्रियाकलाप में बदलाव करें जिससे आप अच्छी नींद लें और साथ ही मन को शांत और खुश रखें। 

Advertisment

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Life मेनोपॉज 40s