Advertisment

Tips For Strong Bones: जानें हड्डियों को मजबूत बनाने के 5 नुस्खे

ब्लॉग | हैल्थ : आजकल के खराब लाइफस्टाइल के कारण शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगी हैं। आपके शरीर में 'कैल्शियम' और 'विटामिन डी' की कमी होने के कारण से हड्डियां भी कमजोर हो जाती हैं। आपकी हैल्थ कई चीजों पर निर्भर करती है।

author-image
Ayushi
New Update
Strong bones

5 Tips To Make Your Bones Strong

5 Tips To Make Your Bones Strong : आजकल के खराब लाइफस्टाइल के कारण शरीर में कई तरह की परेशानियां होने लगी हैं। आपके शरीर में 'कैल्शियम' और 'विटामिन डी' की कमी होने के कारण से हड्डियां भी कमजोर हो जाती हैं। आपकी सेहत कई चीजों पर निर्भर करती है और इसके लिए आपको सबसे जरूरी है अच्छी डाइट, सही खानपान, अच्छी नींद और एक्सरसाइज करने से आपका शरीर अंदर और बाहर दोनों तरफ से मजबूत बनता है। इसके लिए आपको शारीरिक और मानसिक रूप से भी फिट रहना चाहिए।

Advertisment

हड्डियों को मजबूत बनाने के नुस्खे

1. बीन्स का सेवन करें

Advertisment

डॉक्टर का मानना है की बीन्स का सेवन करने से आपकी हड्डियों के लिए यह पावर हाउस का काम करता है। बीन्स में 'मैग्नीशियम', 'कैल्शियम' और 'फास्फोरस' जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जिसकी वजह से यह आपकी हड्डियों को बेहतर बनाने में मदद कर सकता हैं। आप अपनी डाइट में 'राजमा', 'सोयाबीन' जैसी कई चीजों को भी शामिल कर सकते हैं।  

2. विटामिन डी वाले भोजन का सेवन करें

मजबूत हड्डियों और शरीर के लिए आपको विटामिन डी का सेवन करना चाहिए। विटामिन डी आपके शरीर में कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद कर सकता है। धूप में जाने से भी आपके शरीर में विटामिन डी बनता है‌। आप कुछ विटामिन डी वाले भोजन भी खा सकती हैं। जैसे 'मछली', 'फोर्टिफाइड मिल्क', 'संतरे का रस' और 'मशरूम' आदि का सेवन कर सकते हैं।

Advertisment

3. प्रोटीन वाले भोजन का सेवन करें

प्रोटीन आपके शरीर के बेहतर और अच्छे विकास के लिए बेहद जरूरी होता है। प्रोटीन वाले भोजन का सेवन करने से आपके 'मांसपेशियों' और 'हड्डियों को और मजबूत रखता है। अगर आप पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन वाले भोजन का सेवन करेंगे तो आपकी हड्डियां भी स्वास्थ्य रहेंगी। प्रोटीन वाले भोजन जैसे की 'डेयरी उत्पाद', 'मछली', 'चिकन', 'फलियां', 'साबुत' 'अनाज', 'नट', 'बीज', और  'सब्जियां' आदि का सेवन कर सकते हैं।

4. दूध का सेवन करें

Advertisment

रोजाना अगर आप दूध का सेवन करेंगे तो आपके शरीर की हड्डी भी मजबूत रहेगी। दूध में 'कैल्शियम' की मात्रा ज्यादा मौजूद रहती है। जिसके कारण आपको आपकी हड्डियों को सेहतमंद रखने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। रोजाना अगर आप एक कप दूध का सेवन करेंगे तो आपके शरीर में कैल्शियम की कमी नहीं होगी। दूध में भरपूर रूप से 'पोटेशियम', 'विटामिन बी', 'विटामिन ए', और 'प्रोटीन' मौजूद होता है।

5. दही का सेवन करें

दही में भरपूर रूप से 'कैल्शियम' और 'प्रोटीन' मौजूद होते है। अगर आप एक कप दही का सेवन करेंगे तो आपको '450 Mg कैल्शियम' और '12 Gm प्रोटीन' आपके शरीर को मिल सकता है। दही का सेवन करने से आपकी हड्डियां भी स्वस्थ रहती है। दही में बहुत से महत्वपूर्ण पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हड्डियों की हेल्थ के लिए जरूरी होती है। जैसे की 'कैल्शियम', 'प्रोटीन', 'पोटेशियम', 'फॉस्फोरस' और 'विटामिन डी' जैसे कई तत्व दही में मौजूद होते है।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

image widget
हड्डियों प्रोटीन दही Bones Strong bone
Advertisment