Advertisment

Vitamin K: जरूर खाएं विटामिन K से भरपूर ये फूड

विटामिन के एक बहुत ही महत्वपूर्ण न्यूट्रिएंट है। जो कि शरीर के लिए फायदेमंद है। यह हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है, दिल का स्वास्थ्य अच्छा रखता है, साथ ही साथ ब्लड क्लॉटिंग में भी एक महत्वपूर्ण रोल प्ले करता है।

author-image
Shruti
New Update
vitamin k freepik

(Image Credit - Freepik)

Healthy food rich in Vitamin K: विटामिन के एक बहुत ही महत्वपूर्ण न्यूट्रिएंट है। जो कि शरीर के लिए फायदेमंद है। यह हड्डियों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है, दिल का स्वास्थ्य अच्छा रखता है, साथ ही साथ ब्लड क्लॉटिंग में भी एक महत्वपूर्ण रोल प्ले करता है। शरीर में विटामिन के की कमी बहुत सारी बीमारियों को न्योता दे सकती है। यह आपकी हड्डियों को कमजोर कर सकती है और आपके दिल की बीमारियों के खतरों को भी बढ़ा देती है। अपने आहार में इसलिए विटामिन के से भरपूर खाना जरूर शामिल करें।

Advertisment

खाएं विटामिन K से भरपूर ये फूड  

1. पालक

पालक शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनरल्स और आयरन होता है। पालक विटामिन के से भरपूर होता है। 100 ग्राम पालक खाने से आपके करीब 483 एमसीजी विटामिन K1 मिल जाता है। जितना हो सके पालक को रॉ फॉर्म में या उबाल के खाने की कोशिश करें। ज्यादा गहरे रंग का पालक सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होता है।

Advertisment

2. ब्रोकली

ब्रोकली शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों के लिए बहुत ही फायदेमंद होती है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। यह आपके इम्यून सिस्टम को भी स्ट्रांग करने में सहायक है। साथ ही साथ यह खतरनाक फ्री रेडिकल्स को भी शरीर से खत्म करने का काम करती है। इसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन के मौजूद होता है। ध्यान रखें कि ब्रोकली को ओवर कुक ना करें। नहीं तो इसके महत्वपूर्ण न्यूट्रिएंट्स चले जाते हैं।

3. गाजर

Advertisment

गाजर सेहत के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। इनमें प्रचुर मात्रा में फाइबर, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के, पोटेशियम इत्यादि होते हैं। यह आपकी आंखों के स्वास्थ्य को भी अच्छा रखने में बहुत मदद करते हैं। साथ ही साथ ब्लड के शुगर लेवल को भी बैलेंस रखते हैं। यह कैंसर के रिस्क को भी कम करते हैं और हार्ट की बीमारियों से भी बचाते हैं। आधा कप गाजर शरीर के डेली रिक्वायरमेंट का 9% विटामिन के दे देता है। ओवरऑल आपकी इम्यूनिटी  के लिए गाजर बहुत ही जरूरी है।

4. गोभी

गोभी भी विटामिन के का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। इसमें अन्य कई न्यूट्रिएंट्स होते हैं जैसे कि पैंथोथेनिक एसिड और विटामिन बी6। इनमें एंटी इंफ्लामेट्री प्रॉपर्टीज भी होती है। साथ-साथ यह दिल के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अच्छे होते हैं। इनमें एंटी एजिंग प्रॉपर्टी के साथ-साथ प्रचुर मात्रा में फाइबर भी मौजूद होता है। यह वजन कम करने में भी बहुत सहायक है। अपने आहार में आप गोभी भी शामिल करें।

Advertisment

5. कीवी

एक कप कीवी फ्रूट आपको 72.5 एमसीजी विटामिन के दे देता है। कीवी ऐसे फलों में से एक है जो कि विटामिन के का अच्छा स्रोत है। साथ ही साथ कीवी में भरपूर मात्रा में विटामिन सी, विटामिन के, विटामिन ए, पोटेशियम, फोलेट और कई और प्रकार के भी न्यूट्रिएंट्स होते हैं। यह एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज भी रखता है।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Vitamin K विटामिन के
Advertisment